गुजरात: कुंवारी लड़की ने अपने नवजात बच्चे को दी खौफनाक मौत, 10वीं मंजिल से फेंका फिर..

Pregnant virgin girl killed child

Pregnant girl killed child: गुजरात के अहमदाबाद में एक लड़की ने अपने नवजात शिशु को 10वीं मंजिल से फेंक कर मार डाला। जब इस घटना का पता चला तो पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया, लेकिन उसने जो आपबीती सुनाई उसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, खुद को कुंवारा बताने वाली महिला ने अपने विदेश के एक लड़के के साथ प्रेम संबंध का खुलासा किया जिसे सुनकर सभी सकते में आ गए। महिला ने बताया कि विदेश में एक लड़के के साथ उसका प्रेम प्रसंग था जिससे वह गर्भवती हो गई। जब वह अहमदाबाद लौटी और उसे पता चला कि वह गर्भवती है, तो वह परेशान हो गई। इस कारण बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद ही उसने उसकी हत्या कर दी।

10 मंजिल से नवजात को फेंका

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना अहमदाबाद के चंद्रखेड़ा की है, जहां एक लड़की विदेश गई हुई थी। वह हाल ही में विदेश यात्रा से लौटी हैं। वह चंद्रखेड़ा के एक फ्लैट में रह रही थी। यहां कुछ दिन पहले ही उसकी एक पुत्री हुई थी, लेकिन वह संतान होने के बाद बदनाम होने से डरती थी क्योंकि वह कुंवारी थी। इस घबराहट के मारे लड़की ने अपने ही बच्चे को 10वीं मंजिल से फेंक दिया। जिससे नवजात की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: अतीक की हत्या के बाद 800 मोबाइल नंबर हुए बंद, जानिए आखिर माजरा क्या है?

पूछताछ के दौरान पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया

मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। काफी छानबीन के बाद अधिकारी आरोपी लड़की को पकड़ने में सफल रहे। उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, युवती ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने कहा कि जब वह एक अफेयर के दौरान गर्भवती हुई तो वह विदेश में थी। बदनामी से बचने के लिए उसने यह कदम उठाया।

Exit mobile version