आगरा: शादी करने चला था दुल्हा , रेप केस में हुआ गिरफ्तार

crime

घुड़चढ़ी से पहले दूल्हा गिरफ्तार

देशभर में विवाह का मौसम चल रहा है। वहीं आगरा में भी शादी को लेकर एक मामला सामने आया है। आगरा में बारात के निकलने से कुछ ही समय पहले ही दुलहे को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। बैंड बाजे के साथ बारात घर से निकने की तैयारी में थी। तभी अचानक पुलिस उसके घर पर पहुंच गई और हथकड़ी लेकर पहुँच गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बताया कि रेप के आरोप में राहुल को गिरफ्तार किया जा रहा है, यह सुनकर हर किसी के हैरानी से मानो होश ही उड़ गए। और हर तरफ यहीं बाते होने लगी। रेप के आरोप में दुलहे को शादी से पहले जेल जाना पड़ा।

बता दे कि पीड़ित युवती ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात राहुल नाम के युवक से हुई थी। वह दोनों एक निजी कंपनी में सेल्समैन का काम करते थे। दोस्ती के बाद बात शादी तक पहुंची और युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। लेकिन बाद में वो शादी से मुकर गया।

जैसे ही पीड़िता को पता चला कि राहुल की शादी मथुरा में तय हुई है और शुक्रवार शाम को उसकी बारात घर से निकलेगी। तो वह तुरंत ही पुलिस कमिश्नर के दफ्तार पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फोरन ही कडा एक्शन लिया और आरोपी के घर शादी वाले दिन ही पहुंच गई। वहीं घर में हर तरफ शादी की तैयारियां चल रही थी।

पुलिस के पहुंचते ही शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद परिवार के लोग सकते में है। मथुरा में युवती का परिवार भी परेशान है, शादी से पहले दूल्हे के जेल से पहुंचने का मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version