कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर, खत्म हो सकता है बीमारी का प्रकोप

Cancer Treatment

Cancer Treatment

Cancer Treatment : कैंसर, एक ऐसी गंभीर बीमारी हैं, जो बहुत तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहीं है। बीते साल 2022 में इस बीमारी के मामलों में बहुत ज्यादा वृद्धि हुई है। ये बीमारी किसी भी उम्र और किसी को भी हो सकती हैं। धीरे-धीरे इस बीमारी को प्रकोप शरीर में बढ़ता रहता है, जो अंत में मनुष्य की जान तक ले लेते है। समय रहते इस बीमारी का इलाज नहीं कराने से बहुत जल्दी व्यक्ति की जान चली जाती हैं।

हालांकि, इसे कंट्रोल करने के लिए तमाम दवाएं और इलाज मौजूद है। लेकिन इसे (Cancer Treatment) जड़ से खत्म करने की कोई भी दवाई दुनिया में कहीं भी मौजूद नहीं है।

कैंसर सेल को करता है नष्ट

जापान के टोक्यो शहर के ऑन्कोलॉजिस्ट वैज्ञानिकों के एक समूह ने कैंसर पर बड़ी रिसर्च की हैं। उनके मुताबिक, उन्हें एक ऐसा कृत्रिम डीएनए मिला है, जो कैंसर कोशिकाओं (cancer cells) को खत्म करता है। साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को भी बढ़ाता हैं। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ये सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और मेलेनोमा कैंसर सेल को नष्ट करने में सक्षम हैं।

कैंसर की तमाम कोशिकाएं होंगी नष्ट

वैज्ञानिकों ने हेयरपिन के आकार के डीएनए अणुओं और OHP को साथ में कैंसर (Cancer Treatment) कोशिकाओं में इंजेक्ट किया, जिससे कैंसर की तमाम कोशिकाएं पूरी तरह से नष्ट हो गई। साथ ही शरीर के अन्य हिस्से में भी कैंसर कोशिकाओं का प्रभाव नहीं बढ़ा। हालांकि, अभी मरीजों पर इसका इस्तेमाल करने में बहुत समय लगेगा। शोधकर्ताओं ने इस प्रयोग को न्यूक्लिक एसिड ट्रीटमेंट का नाम दिया गया हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version