GG vs MI: शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा मैच, जानें पिच और मौसम का मिजाज

GG vs MI Pitch and Weather Report

GG vs MI | Pitch and Weather Report: मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच महिला आईपीएल का पहला मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस का नेतृत्व भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर करेंगी जबकि गुजरात की कमान ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के हाथ में है। महिला आईपीएल की शुरूआती सीजन में कुल पांच टीमें होंगी। पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। मैच से पहले एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया जाएगा। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि मुंबई की पिच और मौसम का मिजाज क्या रहने वाला है ….

कैसी होगी पिच ?

डीवाई पाटिल ग्राउंड में पिछले साल मेंस आईपीएल के कुल 20 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें अधिक स्कोर कई बार 200 से ज्यादा देखने को मिला था। इसका मतलब की इस पिच पर बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते है। हालांकि रात के वक्त यहां ओस गिर सकती है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला यहां अच्छा और समझदारी वाला फैसला माना जाएगा।

कैसा होगा मौसम का हाल

अगर बात करें डीवाई पाटिल स्टेडियम के मौसम के बारे में तो 4 मार्च को गर्मी रहने वाली है। तापमान 26 डिग्री से 37 डिग्री तक रहने वाला है। मैच में बारिश के होने की संभावना नहीं है। इसके मतलब की विमेंस प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में किसी तरह की रुकावट नहीं आएंगी।

𝗖𝗔𝗡. 𝗡𝗢𝗧. 𝗪𝗔𝗜𝗧! ⏳

We are less than 24 hours away from the #TATAWPL opener in Mumbai! 🏟️

Are YOU ready 😉 pic.twitter.com/G4CI60Jtf3

— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 3, 2023

दोनों टीमों का स्क्वाड

गुजरात जायंट्स: ऐश्ले गार्डनर, बेथ मूनी , स्नेह राणा, मानसी जोशी, शबनम शकील, सोफी डंकली, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, डायलान हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, एस मेघना, जॉर्जिया वारेहम, अश्विनी कुमारी, पारूनिका सिसोदिया।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, क्लोए ट्रायन, नैट सिवर, धारा गुज्जर, साइका इशाक, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिष्ट, सी वैंग, हेदर ग्राहम, जिनटीमानी कालिटा, पूजा वस्त्राकर, अमेलिया कर।

 

Exit mobile version