गौतम अडानी कर रहे जोरदार वापसी, अमीरों की सूची में लगाई लंबी छलांग, अब इस नंबर पर पहुंचे

gautam adani ranking

कभी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान तक पहुंचने वाले भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani Ranking) के लिए साल 2023 की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। जहां एक ओर अडानी साल 2022 में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते ही जा रहे थे। वहीं इस वर्ष आई हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट ने उनका सारा काम खराब कर दिया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी पर बड़े आरोप लगाए गए, जिसके बाद उनकी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि अब स्थिति एक बार फिर से बदलती हुई नजर आ रही है।

22वें नंबर पर आए अडानी

दरअसल, पिछले 10 दिनों के अंदर अरबपति गौतम अडानी की संपत्ति में जबरदस्त उछाल आया है। अब अडानी दुनिया के टॉप 20 अरबपतियों से महज दो कदम ही दूर रह गए हैं। वो इस सूची में अब 22वें नंबर पर आ गए हैं। कुछ दिनों पहले ही अडानी लिस्ट में तीसरे नंबर से नीचे खिसकर 35वें नंबर पर आए थे। हालांकि अब इनकी रैंकिंग में बड़ा सुधार आया है।

ब्लूमबर्ग बिलनेयर इंडेक्स के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की इस लिस्ट में गौतम अडानी 22वें नंबर पर आ गए हैं। इनके पास फिलहाल कुछ संपत्ति 54 अरब डॉलर है। वहीं भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Net Worth) इस सूची में 11वें नंबर पर बने हुए हैं। अंबानी की कुल संपत्ति की बात करें तो ये 83.6 अरब डॉलर है। आपको बता दें कि फरवरी के अंत में गौतम अडानी की संपत्ति घटकर 37.7 अरब डॉलर रह गई थी।

गौरतलब है कि 24 जनवरी 2023 को अमेरिका की रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें अडानी ग्रुप को लेकर कुछ बड़े दावे किए गए। हालांकि अडानी ग्रुप की ओर से इसका खंडन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में तेज बिकवाली शुरू हो गई थी। एक महीने के अंदर अडानी के शेयर 85 प्रतिशत तक टूट गए थे। हालांकि अब अडानी एक बार फिर जोरदार वापसी करते नजर आ रहे हैं।

 

Exit mobile version