IPL 2023: तीन साल बाद गांगुली की घर वापसी, दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

cricket blog4 2

IPL 2023: आईपीएल के नए सीजन के लिए हाल ही में मिनी-ऑक्शन आयोजित किया गया था जहां विदेशी खिलाड़ियों की धूम रही। ये ऑक्शन भारत के कोच्चि शहर में किया गया। आईपीएल अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, आईपीएल के 16वें सीजन के लिए टीम में पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली की वापसी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, गांगुली आगामी आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के हेड ऑफ क्रिकेट रहेंगे।

 

तीन साल बाद फिर दिल्ली कैपिटल्स में दादा की वापसी

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने आईपीएल सूत्रों का हवाला देते हुए कहा है कि सौरव गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया जाना तय है। सूत्रों के मुताबिक, दादा ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने के लिए हां कर दिया है और सभी जरूरी कागज़ी कामकाज़ भी खत्म हो गए हैं। ऐसे में वह तीन साल बाद एक बार दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में नज़र आएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर पद से दिया था इस्तीफा

मालूम हो कि गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष कार्यकाल पूरा होने के बाद रोजर बिन्नी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष चुना गया। जब गांगुली ने अध्यक्ष पद संभाली थी तब दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर पद से इस्तीफा दे दिया था। आईपीएल में सौरव गांगुली कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं।

गांगुली BCCI चीफ बनने से पहले तक दिल्ली कैपिटल्स के एडवाइजर रह चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ मार्च 2019 में जुड़े थे। अब तीन साल बाद एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में नज़र आएंगे।

 

Exit mobile version