दिल्ली : 3 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, जंगल में फेंककर आरोपी रफूचक्कर

3 year girl gangrape in delhi

दिल्ली के फतेहपुरी बेरी से तीन साल की मासूम के साथ  सामूहिक दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, दो युवकों ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ कथित तौर पर पहले दुष्कर्म कर दिया फिर बच्ची को जंगल में फेंक कर रफूचक्कर हो गए। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और मध्य प्रदेश के भूमि ग्रीन कंपनी में काम करते है। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। मासूम का दिल्ली के AIIMS में इलाज जारी है।

मासूम के माता-पिता ने पुलिस को दी ये जानकारी

  1. दिल्ली के फतेहपुरी बेरी में 3 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के माता-पिता ने मामले की शिकायत के दौरान बताया कि, सुबह जब बच्ची घर में नहीं मिली तो उसे तलाशना शुरू किया। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसने मुहल्ले के पास वाले जंगल में बच्ची को देखा था। महिला ने यह भी कहा कि उसने दो आदमियों को भी जंगल की ओर जाते देखा था। महिला से जानकारी मिलने के बाद फौरन जंगल को छाना गया, जहां बच्ची रोती-बिलखती मिली। दरअसल, मासूम को दो युवकों ने घर के पास से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। हवस को पूरा करने के बाद दरिंदो ने मासूम को एक जंगल में फेंक दिया। बच्ची को ढूंढते-ढूंढते परिजन जंगल तक पहुंचे, जहां उनको अपनी बेटी लहूलुहान हालत में जंगल में पड़ी मिली। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल बच्ची को दिल्ली के AIIMS में फौरन भर्ती कर, उसका इलाज किया जा रहा है। वारदात को शुक्रवार 3 फरवरी की सुबह अंजाम दिया गया।

आरोपी गिरफ्तार- पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले है। एक की पहचान रामनिवास पनिका 27 वर्ष और शक्तिमान सिंह 22 वर्ष से की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और कूड़ा रीसायकल करने वाली एक कंपनी में बतौर हेल्पर काम करते हैं। वहीं, बच्ची की हालत देख उसके माता-पिता का बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Exit mobile version