जबलपुर: 12 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, परिजनों ने किया घिनौना काम

rape case

rape case

जबलपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां सोमवार को 12 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक दरिंदे बच्ची के जान पहचान वाले ही थे। बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर सारी घटना बताई और इसके आधार पर तीन आरोपियों को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जान-पहचान वाले ने ही किया दुष्कर्म

ये दिल दहला देने वाली घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर के चरगवां क्षेत्र के पास स्थित एक गांव की है। यहां 12 साल की मासूम के साथ रविवार को सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना को बच्ची के जान पहचान वाले ने ही अंजाम दिया है। दरअसल, रिश्तेदार के घर छोड़ने के बहाने आरोपी युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बच्ची से उसकी अच्छी जान-पहचान थी इसलिए वह उसके साथ चली गई। इधर, आरोपी उसे लेकर अपने दोस्तों के पास पहुंचा। जहां उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बच्ची का रेप कर दिया। घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया और वहीं तीसरा दोस्त उनका सहयोग करता रहा। यहाँ तक की उन्होंने घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची को जान से मारने की धमकी दी।

बच्ची ने बताई सारी घटना

पुलिस की जानकारी के अनुसार बच्ची घटना के बाद सही-सलामत घर पहुंच गई थी। और काफी डरी हुई थी जिस पर उसके परिजनों ने उससे कई बार पूछने की कोशिश की तो उसने सारी बात उन्हें बताई। बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। वह रविवार-सोमवार तड़के 3 बजे चरगंवा थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बारी-बारी से बताया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में निकल गई। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी। जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है

Exit mobile version