दिल्ली एनसीआर में गैंगरेप फर्जी निकला, महिला ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गढ़ी झूठी कहानी

Gangrape blog image

गाजियाबाद से 18 अक्टूबर को एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। घटना में एक महिला ने अपने साथ गैंगरेप होने की बात कही। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। दिल्ली में स्वाती मालीवाल ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

अब दिल्ली पुलिस की तफ्तीश में ये मामला पूरी तरह से फर्जी निकला है। महिला की शिकायत फर्जी निकली। महिला ने फर्जी कहानी गढ़ी और 5 लोगों के खिलाफ षड़यंत्र रचा। महिला ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते इन 5 लोगों को फंसाने की साजिश रची थी। अब गाजियाबाद पुलिस महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रही है।

महिला ने यह साजिश अपने दोस्त आजाद के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने महिला, महिला के दोस्त आजाद और आजाद के 2 दोस्त गौरव और अफजाल को पुलिस हिरासत में ले लिया है। आजाद ने बलात्कार के मामले का ज्यादा प्रचार करने के लिए पेटीएम के जरिये एक शख्स को पैसे भी दिए थे, इसके सबूत मिले हैं।

महिला के गायब होने के बाद आजाद का मोबाइल ऑफ था और जब ऑन हुआ तो उसकी लोकेशन वहीं आ रही थी जहां महिला पड़ी हुई मिली। आजाद ही अपने दोस्तों के साथ महिला को ले गया था और वो 2 दिन इन्हीं के साथ रही। पुलिस ने बताया कि जिस गाड़ी से वो गई थी वो हमने बरामद कर ली है। आजाद पर पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version