G – 20 समिट : युद्द के बीच एक ही मंच पर होंगे पुतिन और जेलेंस्की

G – 20 समिट

जी – 20 समिट इस साल बाली 15 नवंबर को शुरू होगा। इस समिट की समाप्ति 16 नवंबर बुधवार के दिन होगी। जी – 20 समिट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी हिस्सा लेंगे जहां इन दोनो पर सबकी नजरें टिकी हुई होंगी। रूस – युक्रेन युद्ध के बीच पहली बार ऐसा होगा जब ये दोनों नेता आमने सामने होंगे। रूस औऱ युक्रेन के बीच पिछले लगभग 8 महीनों से जारी है और समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा।

परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं पुतिन

सबसे बड़ी बात तो ये है कि पुतिन और जेलेंस्की ऐसे समय में आमने सामने होंगे जब पुतिन यूक्रेन पर परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध अपने चरम पर है और दोनों में कोई भी देश रूकने को तैयार नहीं है। व्लादिमीर पुतिन और वोल्दोमिर जेलेंस्की के एक मंच साझा किए जाने को सकारात्मक रूप में भी देखा जा रहा है। विश्व मामलों पर नजर रखने वाले जानकार कहते हैं कि दोनों नेताओं द्वारा एक मंच साझा करने की बात मान जाना सकारत्मकता है और इससे युद्ध का कूटनीतिक हल निकलने की संभावनाओं को बल मिलता है। हालांकि इससे पहले भी दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने का कूटनीतिक प्रयास हुआ पर वो सभी कोशिशें बेकार गई।

उम्मीद अब भी बाकी

लेकिन अभी ये उम्मीद जताई जा रही है कि कूटनीति पहल के सहारे दोनो देशों के बीच चल रहे युद्ध को समाप्ति की ओर ले जाया जा सकता है। बता दे कि इस बार जी – 20 समिट का आयोजन इंडोनेशिया के बाली में होने जा रहा है। इस समिट में इस समूह के सभी 19 देश औऱ यूरोपियन यूनियन के प्रमुख हिस्स लेंगे।

Exit mobile version