मोनालिसा से लेकर आम्रपाली तक, इनके अफेयर के किस्से कर देंगे हैरान

Mona blog image

फिल्म इंडस्ट्री में किसी एक्टर-एक्ट्रेस की जोड़ी के हिट होने के बाद अक्सर ऐसा होता है कि मूवी निर्माता उन्ही जोड़ी को लेकर कई फिल्मे धड़ाधड़ बना डालते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी उनमें से एक है। ये फिल्मों की मदद से ऑन स्क्रीन पर केमिस्ट्री के साथ-साथ ऑफ़ स्क्रीन भी केमेस्ट्री शानदार बनने लगती है।

आज के समय में पॉपुलैरिटी के मामले में भोजपुरी एक्टर,एक्ट्रेस भी कम नहीं हैं। मोनालिसा से लेकर अक्षरा सिंह तक तथा मनोज तिवारी से लेकर खेसारी लाल यादव तक, भोजपुरी इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी भी सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग रखते हैं। हालांकि अपनी मूवीज के अलावा इन एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी।

आज हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा की उन खूबसूरत हसीनाओं की, जो काम के साथ-साथ अपने अफेयर्स को लेकर भी बहुत चर्चा मे रही हैं। आइए जानते हैं कि ये एक्ट्रेसेज कौन हैं ?

आम्रपाली-निरहुआ

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और निरहुआ रिक्शावाला उर्फ दिनेश लाल यादव की जोड़ी को फिल्मों में काफी पसंद किया गया। दोनों एक बार भी रील्स बनाने का मौका नहीं छोड़ते। इनकी रील्स भी काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में आम्रपाली ने निरहुआ के लिए चुनाव जनसभा तथा रैलियों में जनता से वोट भी मांगे और जीत मिलने पर उनसे मुलाकात भी की। ऐसे में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

फोटो : सोशल मीडिया

 

अक्षरा सिंह-पवन 

भोजपुरी की सबसे फिट और खूबसूरत अभिनेत्री व गायिका के रूप में पहचान बनाने वाली अक्षरा सिंह आज किसी और के परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपना एक अलग मुकाम बनाया है। इसमें अक्षरा भी मानती है कि उनका फिल्म में यह स्थान पाने में पवन सिंह का बड़ा हाथ रहा है। हालांकि एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। अभिनेता पवन सिंह और उनके रिलेशन की खबरे भी सामने आईं थीं और बाद में यह भी बात सामने आई कि दोनों की ब्रेकअप हो गया।

फोटो : सोशल मीडिया

 

काजल राघवानी- खेसारी लाल यादव

कैमरे पर फेमस काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव  की जोड़ी असल जिंदगी में भी काफी पसंद की जाती है। दोनों लोगों के बीच अफेयर की ख़बरों ने खूब तहलका मचाया। लेकिन बाद में काजल ने खेसारी पर धोखे का आरोप लगाया था और अब दोनों अलग हो चुके हैं।  काजल ने कहा था कि खेसारी अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर उनसे शादी करेंगे और इस बात काफी बवाल भी हुआ था। हालाँकि इन सब बातों को खेसारी अफवाह बतलाते है और ये भी कहते हैं कि वो अपने पत्नी और परिवार से खुश है।

फोटो : सोशल मीडिया
Exit mobile version