कमलनाथ का बड़ा दावा, शिवराज सरकार पर भी साधा निशाना

Shivraj blog image

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने राज्य की मौजदा शिवराज सिंह चौहन पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जबलपुर में कहा कि अगले 11 महीने में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की फिर से सरकार बनेगी। पूर्व सीएम कमनाथ ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार से हर आदमी परेशान है। जनता इन्हें अब और मौका नहीं देगी। इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा कि ये सरकार बड़ी – बड़ी घोषनाएं करती है पर उस पर अमल नहीं किया जाता है।

शिवराज सरकार पर बरसे बरसे कमलनाथ

इस दौरान वे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी शिवराज सरकार को घेरते नजर आए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राज्य में पंचायत से लेकर मंत्रालय तक में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ठेका लो और कमीशन दो की तर्ज पर काम कर रही है। कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान जबलपुर को दी गई सौंगातों का जिक्र करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में महाकौशल से ही मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कई मंत्री सरकार में थे लेकिन वर्तमान में बीजेपी महाकौशल अंचल की उपेक्षा कर रही है। बता दे कि अगल साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। आरोप – प्रत्यारोप का सिलसिला भी लगातार देखने को मिल रहा है।

 

Exit mobile version