Chanakya Niti : किसी को परखने के लिए अपनाएं चाणक्य के ये तरीके

Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की सोच की वजह से वह दुनिया के सबसे विद्वान व्यक्ति माने जाते थे। उनकी नीति में पूरे शासन को बदलने तक की क्षमता थी। उनकी बुद्धि की आज भी मिसाल दी जाती है। उन्होंने अपने ग्रंथ में तमाम ऐसी बाते लिखी है जिससे मनुष्य अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। Chanakya Niti में कई ऐसी अहम बाते लिखी गई है जो जीवन जीने का सही तरीका सीखाते है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में इस बारे में भी लिखा है कि कैसे किसी व्यक्ति को परखा जाएं।

ये तरीके आएंगे काम

– चाणक्य के अनुसार जीवन में त्याग करना आसान नहीं है। और किसी को परखने के लिए सबसे पहले सामने वाले की त्याग की भावना को जानने की कोशिश करें। सामने वाला व्यक्ति अगर आपकी खुशी के लिए अपना सुख त्याग कर देता है तो वो इंसान जिंदगी में कभी भी किसी को धोखा नहीं देगा। बहरहाल जो व्यक्ति बुरे समय में आपके साथ नहीं खड़ा रहता उससे दूरी बनाने में ही समझदारी है।

– सच और सही बोलने वाले व्यक्ति का हमेशा साथ देना चाहिए। बेशक उसकी बात बुरी लगती है लेकिन उनका मन काला नहीं होता। ऐसे इंसान के संपर्क में जरूर रहना चाहिए।

– इसके अलाव जो इंसान निस्वार्थ भाव से दूसरों की सहायता करता हैं, वह परायों से ज्यादा अपना होता है।

– पैसा, बड़े से बड़े इंसान के ईमान को डगमगा के रख देता है। इसलिए किसी को परखने के लिए सबसे पहले उसकी नियत को परखे। अगर आपने किसी को पैसे दिए हैं और अगर वो आपके पैसे बिन कहें लौटा देता है। तो उस इंसान पर पूरी तरह से भरोसा किया जा सकता है।

Exit mobile version