फ्लू का टीका कम कर सकता है हार्ट अटैक का खतरा, अध्ययन में हुआ खुलासा

Flu vaccine reduce Heart Attack risk

Flu vaccine reduce Heart Attack risk

Flu vaccine reduce Heart Attack risk : देश में दिल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। पहले हार्ट अटैक का खतरा केवल ज्यादा उम्र के लोगों को ही होता था। लेकिन अब ये सभी उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रहीं है। देश में फैले कोविड-19 के प्रकोप के बाद से तो हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रहीं हैं। लेकिन अब दिल के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर आई है। हाल ही, में किए गए शोध में पता चला है कि फ्लू का टीका लगवाने से हार्ट अटैक का खतरा बहुत ज्यादा कम हो सकता हैं।

ये लोग जरूर लगवाएं फ्लू का टीका


रिसर्च में पाया गया है कि दिल की बीमारी, डायबिटीज, सांस संबंधी, किडनी या लिवर जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों को फ्लू का टीका (Flu vaccine) लगवाना चाहिए। खासतौर पर 65 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को ये टीका लगवाना चाहिए। इन्फ्लुएंजा का टीका हृदय संबंधी घटनाओं (Heart Attack) के साथ-साथ मृत्यु के बढ़ते जोखिम को भी कम करता है।

शोद के मुताबिक, टीके (Flu vaccine) से दिल के दौरे (Heart Attack ), स्ट्रोक और अन्य हृदय रोगों में लगभग 28% की कमी आई है। साथ ही इससे हार्ट फेल होने के मामलों में भी 50% की कमी आई है।

इन दस देशों में हुआ शोध

ये शोध इस वर्ष एम्स के कार्डियोलाजी विभाग में किया गया हैं। एम्स कार्डियोलाजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अंबुज रॉय ने इस अध्ययन का नेतृत्व किया। अध्ययन में मध्य पूर्व, एशिया और अफ्रीका के 10 देशों में 30 केंद्रों को शामिल किया गया। 30 केंद्रों में से सात भारत में, तीन सऊदी अरब, छह चीन, दो मोजांबिक और एक-एक युगांडा, जांबिया और केन्या में थे। इसके अलावा चार-चार फिलीपींस और नाइजीरिया में भी थे।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version