पुष्पा: द रूल का पहला पोस्टर आया सामने, अल्लू अर्जुन के लुक ने किया फैंस को कायल

pushpa 2 new poster

साउथ के दमदार एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी नई फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज कर अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया है। जहां एक ओर फिल्म का ट्रेलर देखकर फैन्स इस बात से बेहद खुश हुए कि उनके लिए एक और अपडेट जारी कर दिया गया है। अपने जन्मदिन से पहले अल्लू अर्जुन ने अपने फॉलोअर्स को एक और शानदार तोहफा दिया है। उन्होंने फिल्म पुष्पा 2 के लिए एक पोस्टर साझा किया जिसमें अभिनेता को खतरनाक लुक में दिखाया गया है। उनका ये लुक चर्चा का विषय बन गया है।

अल्लू अर्जुन के नए लुक ने किया फैंस को कायल

अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘पुष्पा: द रूल’ के पोस्टर की एक झलक साझा की है। इस लुक ने अभी से ही फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए है। हर तरफ अल्लू अर्जुन के इस लुक की चर्चा हो रही है। जैसा कि आप देख सकते हैं पोस्टर में अल्लू अर्जुन साउथ इंडियन साड़ी में नजर आ रहे हैं। उनके गले में नींबू की माला लटकी हुई है। अभिनेता को कई हार, चूड़ियां और अंगूठियां पहने देखा जाता है। पोस्टर में अल्लू ने कमर पर बेल्ट भी पहन रखी है।

‘पुष्पा: द रूल’ के पोस्टर को फैंस ने सराहा

वहीं अल्लू अर्जुन के मल्टीकलर मेकअप को देखकर हर कोई इस लुक पर कायल हो गया है। इस पोस्टर में उनके माथे पर एक बिंदी है जो शिव की तीसरी आंख के समान है। बंदूक थामे अल्लू अर्जुन के एक्सप्रेशन काफी डरावने लग रहे हैं। ‘पुष्पा: द रूल’ के इस पोस्टर पर फैन्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ‘पुष्पा 2’ के निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से एक दिन पहले एक टीजर भी जारी किया था, जिसे खूब सराहा जा रहा है।

रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

खबरों के मुताबिक, फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म के निर्देशक ने जो कुछ भी शूट किया गया था उसे डिलीट करने का फैसला किया है। निर्देशक सुकुमार फिल्म के नतीजे से असंतुष्ट थे और उन्होंने इसे स्थगित करने का फैसला किया। इसकी रिलीज डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Exit mobile version