ग्रेटर नोएडा : कबाड़ गोदाम में आग लगने से हड़कंप, दो ट्रक जलकर खाक

noida fire accident: Junk warehouse fire

दिल्ली से सटे नोएडा के दादरी इलाके में एक कबाड़ गोदाम में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। आग शनिवार रात करीब 12:30 बजे लगी। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर 6 घंटे में काबू पा लिया। हादसे में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।

कबाड़ गोदाम में आग, दो ट्रक जलकर राख 

कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने की खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से सामने आई है। यहां दादरी क्षेत्र के चेचड़ा गांव स्थित एक गोदाम में देर रात करीब 12:30 बजे आग लगी। इस दौरान आग लगने से दो ट्रक भी जल कर खाक हो गए। अचानक कबाड़ गोदाम में आग लगने से हर तरफ हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिस पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। भीषण आग पर करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया गया।

6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

छह घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस आग में कोई भी जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने की वजह से लाखों का नुकसान हो गया और दो ट्रक जल कर खाक हो गए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

 

 

Exit mobile version