68th Filmfare Awards 2023 की विनर लिस्ट आई सामने, इस एक्टर-एक्ट्रेस ने जीता बेस्ट एक्टिंग का अवार्ड

68th Filmfare Winners List

68th Filmfare Winners List: महाराष्ट्र पर्यटन के साथ 68वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 का समापन बहुत ही शानदार तरीके से हुआ है। सितारों से भरी इस रात की शुरुआत आलिया भट्ट, अनिल कपूर, रेखा, जाह्नवी कपूर, नोरा फतेही, विक्की कौशल और कई अन्य एक्टर्स ने रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए किया था। वहीं सितारों से भरी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की इस साल की होस्टिंग का जिम्मा सलमान खान ने उठाया और मंच पर आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने बखूबी उनका साथ दिया।

इस साल के विनर्स की लिस्ट में जहां इस बार फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड राजकुमार राव ने अपने नाम किया, तो वहीं आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया।। बेस्ट फिल्म का पुरस्कार ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड इसी फिल्‍म के लिए संजय लीला भंसाली ने जीता।

किसके हाथ लगा अवॉर्ड

‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘केसरिया’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड अरिजीत सिंह को मिला साथ ही अयान मुखर्जी को भी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के VFX के लिए अवार्ड मिला है। इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड में भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ छाई रही। वहीं राजकुमार राव की फिल्म ‘बधाई दो’ का भी खूब दबदबा देखने को मिला। ‘गंगूबाई’ ने 10 कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किए और हर्षवर्धन कुलकर्णी की ‘बधाई दो’ ने क्रिटिक्स कैटेगरी के 6 अवार्ड जीते। अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 श‍िवा’ भी यहां पीछे नहीं रही। इस फिल्म ने भी 4 कैटेगरीज में अवार्ड जीते। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में प्रेम चोपड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विनर्स की कम्प्लीट लिस्ट

बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर मेल- अनिल कपूर (जुग जुग जियो)

 

बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर फीमेल- शीबा चड्ढा (बधाई दो)

 

बेस्ट डायलॉग- प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)

 

बेस्ट स्क्रीनप्ले- अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)

 

बेस्ट कहानी- अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी (बधाई दो)

 

बेस्ट डेब्यू, मेल- अंकुश गेदम (झुंड)

 

बेस्ट डेब्यू, फीमेल- एंड्रिया केविचुसा (अनेक)

 

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल (वध)

 

बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य (ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1-शिवा सॉन्ग केसरिया)

 

बेस्ट प्लेबैक सिंगर, मेल- अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1- शिवा सॉन्ग केसरिया)

 

बेस्ट प्लेबैक सिंगर, फीमेल- कविता सेठ (जुग जुग जियो सॉन्ग रंगी सारी)

 

बेस्ट कोरियोग्राफी- कृति महेश (गंगूबाई काठियावाड़ी सॉन्ग ढोलिड़ा)

 

 

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सुदीप चटर्जी (गंगूबाई काठियावाड़ी)

 

बेस्ट एक्शन- परवेज शेख (विक्रम वेधा)

बता दें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 का शो, 28 अप्रैल को रात 9:00 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा।

Exit mobile version