Fifa World Cup Final 2022: मेसी के नाम ये बड़े रिकॉर्ड, एमबाप्पे रहे हैट्रिक हीरो

mesii blog

Fifa World Cup Final 2022 : फ्रांस के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना ने 36 साल बाद ट्रॉफी को अपने नाम किया। पेनाल्टी शूटऑउट के दौरान अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराया। इस मैच में मेसी का मैजिक बरकरार रहा। अर्जेटीना को चैंपियन बनाने में उन्होंने शानदार भूमिका निभाई। खिताबी मुकाबले में अपनी टीम के उन्होंने फाइनल में 2 गोल दागे। वहीं फ्रांस के किलियन एमबाप्पे ने अकेले दम पर अर्जेंटीना को कड़ी टक्कर दी। 23 साल के इस युवा खिलाड़ी ने फाइनल में हैट्रिक गोल दागकर सबका ध्यान अपने ओर आकर्षित किया।

The @adidas Golden Boot Award goes to Kylian Mbappe! 👏#Qatar2022's top goalscorer 📊

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022

फाइनल में इन दो खिलाड़ियों की चर्चा

फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA WC 2022) में लियोनल मेसी (Lionel Messi) ‘प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट’ रहे। उन्हें ‘गोल्डन बॉल’ अवॉर्ड से नवाज़ा गया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने दो गोल दागे। वहीं फ्रांस के किलियन एमबाप्पे ने अकेले दम पर 3 गोल किए। एमबाप्पे को ‘गोल्डन बूट’ अवार्ड दिया गया। आइये देखते हैं इनदोनों के कुछ खास रिकॉर्ड को जिसे बनाए और तोड़े हैं।

Lionel Messi: The first player ever to win two adidas Golden Balls!#FIFAWorldCup | #Qatar2022

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022

मेसी ने दागे हर राउंड में गोल

लियोनल मेसी सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच (26) खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं उन्होंने जर्मनी के लोथर मथॉस (25) को पीछे छोड़ दिया। साथ ही फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में मेसी सबसे ज्यादा मिनट तक मैदान में रहने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। वर्ल्ड कप 2014 में भी गोल्डन बॉल जीता था और 2022 में भी, इसके साथ ऐसा करने वाले ये एकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी ने वर्ल्ड कप के हर राउंड में गोल किये हैं ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं।

🐐 The GOAT debate is settled. The ultimate prize is now part of the collection. The legacy is complete.

On the day @Argentina won their third #FIFAWorldCup, Leo Messi is your @Budweiser Player of the Match. 🐐

🇦🇷 #ARGFRA 🇫🇷 #POTM #YoursToTake #BringHomeTheBud @budfootball pic.twitter.com/4wAQD2pSyt

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022

एमबाप्पे ने की रिकॉर्ड की बराबरी

किलियन एमबाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में 56 साल बाद इतिहास दोहराया। अर्जेंटीना के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में उन्होंने गोल की हैट्रिक लगाई। इस तरह एमबाप्पे ने ज्योफ हर्स्ट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली, साल 1966 में हैट्रिक लगी थी और अब दूसरी बार 2022 के फाइनल में हैट्रिक लगी है।

Eight goals, the adidas Golden Boot and a tournament for the ages 🌟 #FIFAWorldCup #Qatar2022

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 19, 2022

 

 

Exit mobile version