रुड़की : शर्मसार हुई इंसानियत, पिता ने 13 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

13 Year old minor girl raped by her father in roorkee

रुड़की से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक पिता ने अपनी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने अपनी मां को सारी आपबीती बताई जिसके बाद मां ने अपने पति पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस ने कलयुगी पिता की तलाश शुरू कर दी है।

आकेली बेटी को देखकर हवस का बनाया शिकार

ये मामला रुड़की के कलियर थाना इलाके का है। यहां एक शख्स ने अपनी 13 साल की बेटी को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के समय नाबालिग की मां ATM से पैसे निकालने बाहर गई थी। और घर पर बाकी बच्चे भी किसी काम से बाहर गए हुए थे। दरिंदे पिता ने बेटी को अकेला पाकर उसके साथ पहले रेप किया फिर मौके से फरार हो गया। मां जब घर लौटी तो उसने बेटी को डरा सहमा देखकर सवाल किए। बच्ची ने सारी घटना मां को बता दी। रेप की बात सुनकर मां सन्न रह गई। महिला ने पुलिस में जाकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से नाबालिग सदमे में है उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश डाली

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल मौके से फरार है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस आरोपी को जगह-जगह ढूंढ रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की बच्ची बहुत डरी हुई है। उसकी लगातार काउंसलिंग कराई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम का गठन कर लिया है।

Exit mobile version