Farhan Akhtar Net Worth: फरहान अख्तर हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, आलीशान लाइफस्टाइल के हैं शौकीन

Farhan Akhtar Net Worth

Farhan Akhtar Net Worth

Farhan Akhtar Net Worth: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर को फिल्म इंडस्ट्री में उनके मल्टी टैलेंट की वजह से ऑलराउंडर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में मनोरंजन के हर क्षेत्र में अपना हाथ आजमाया है और सफलता भी प्राप्त की है। एक्टर ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। फरहान एक्टिंग के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग और निर्देशन भी करते हैं। एक्टर ने मेहनत और काबिलियत के दम पर अपनी एक अलग पहचान इंडस्ट्री में बनाई है। आज यानी 9 जनवरी 2022 को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।

बेमिसाल काम करके बनाया है अपना नाम

फरहान अख्तर, जावेद अख्तर के बेटे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से काफी पुराना रिश्ता होने के बावजूद फरहान ने अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर लगभग 148 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। फरहान बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं और वो अपनी एक फिल्म के लिए करीब 3 से 4 करोड़ रुपए फीस के तौर पर लेते हैं। एक्टर की सलाना इनकम करीब 22 करोड़ रुपए है। फरहान एडवर्टाइजमेंट के लिए भी मोटी रकम वसूलते हैं।

फरहान की लग्जूरियस लाइफस्टाइल

फरहान अख्तर ने अपने मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है। फरहान अख्तर लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। एक्टर के पास मुंबई के बांद्रा में अपना एक आलीशान बंगला है। इसके अलावा उन्होंने विदेशों में भी प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया है। रॉयल लाइफस्टाइल जीने वाले फरहान लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके पास सबसे महंगी गाड़ी पोर्श केयमन है, जिसकी कीमत 1.07 करोड़ रुपए है। इसी के साथ एक्टर के पास 54 लाख वाली रेंज रोवर, मर्सिडीज वेंज और होंडा सीआरवी भी है। एक्टर अक्सर विदेश में छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। इसके अलावा उन्हें जानवरों से बहुत प्यार है।

फिल्म निर्देशन में हैं माहिर

एक्टर ने ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘रॉक ऑन’, ‘जिंदगी मिलेगी ना दोबारा’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का नजराना पेश किया है। भाग मिल्खा भाग फिल्म में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। इसके अलावा उन्होंने ‘दिल चाहता है’, ‘लक्ष्य’, ‘डॉन’, ‘डॉन 2’ जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका साबित हुई थी। वहीं, ‘रॉक आन’ और ‘लक बाई चांस’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है।

Exit mobile version