Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स को लेकर फराह खान ने किया रिएक्ट, अंकिता को बताया निरूपा रॉय

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘Bigg Boss 17’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। शो टीआरपी रेटिंग्स में टॉप 5 में जगह बनाए हुए है।इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। वहीं इस बार सलमान के शो में टीवी स्टार अंकिता लोखंडे शो में अपने पति विक्की जैन  के साथ  नजर आ रही हैं।

अंकिता और विक्की जब से शो में आए हैं वह सुर्खियों में बने हुए हैं। अंकिता अक्सर विक्की से शिकायत करती हुई नजर आती हैं। वहीं इस पर अब फिल्ममेकर फराह खान ने भी रिएक्ट किया हैं।

फराह खान ने विक्की अंकिता को लेकर कही बड़ी बात

भारती सिंह और हर्ष के साथ बातचीत में फराह ने कहा, ‘मैं ये सीजन देख रही हूं। मुझे अभिषेक कुमार पसंद है। वो पहले गधा था अब अच्छा हो गया है। पहले वो बहुत एग्रेसिव था। वो शुरू में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज को कॉपी कर रहा था। अभी थोड़ा गुड लुकिंग भी लग रहा है। वो बहुत अट्रैक्टिव और क्यूट है।’इसके अलावा फराह ने विक्की और अंकिता को लेकर भी बात की।

फराह अंकिता को पर्सनली भी जानती हैं। उन्होंने अंकिता को घर की निरूपा रॉय कहा। फराह ने कहा, ‘कपल्स में से मुझे विक्की जैन पसंद है। 3-4 हफ्ते विक्की मुझे अच्छा लगा और अंकिता इरिटेट करती थी। मैं अंकिता को अच्छे से जानती हूं और मुझे लगा कि वो घर में निरूपा रॉय क्यों बनी हुई है।’वहीं नील और ऐश्वर्या के बारे में बात करते हुए फराह ने कहा, ‘नील और ऐश्वर्या, अरे माशाल्लाह है वो दोनों। मैंने कभी भी किसी को अपने पति से ऐसे बात करते हुए नहीं देखा।’

बीबी हाउस मे होते रहते है विक्की अंकिता के झगड़े

बता दें कि विक्की जैन और अंकिता लोखंडे को घर में काफी झगड़ते हुए देखा जा रहा है। अंकिता का कई बार इमोशनली ब्रेकडाउन हो चुका है। वहीं विक्की गेम को लेकर काफी फोकस नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या और नील को घर में एडजस्ट करने में काफी समय लग गया। पहले दोनों एक-दूसरे में ही गुम रहते थे।

Exit mobile version