Nepal plane crash: मशहूर लोक गायिका नीरा छन्तयाल की विमान हादसे में मौत, जाने कौन थी नीरा छन्तयाल

nepal plane crash

nepal plane crash

रविवार को नेपाल में बड़ा विमान हादसा हो गया। यह हादसा काठमांडू से पोखरा जा रहे येती एयर के एक पैसेंजर प्लेन के क्रैश होने से हुआ। इस भयानक हादसे में सभी 72 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नेपाल की मशहूर लोक गायिका नीरा छन्तयाल भी शामिल हैं। गायिका की मौत ने उनके फैंस को हिला कर रख दिया है। सिंगर नीरा छन्तयाल की मौत की पुष्टि उनकी बहन हीरा चंट्याल शेरचन ने की है।

singer neera chhantyal

संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थी नीरा

जानकारी के मुताबिक, नेपाल के पोखरा में यति एयरलाइंस के एटीआर-72 विमान क्रैश में नेपाल की जानी मानी लोक गायिका नीरा छन्तयाल की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नीरा पोखरा में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थी। लेकिन किसको पता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा। मौत से करीब एक महीने पहले सिंगर नीरा ने  यूट्यूब पर अपना नया वीडियो शेयर किया था। हालांकि वह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं थी लेकिन अपने सिंगिंग वीडियो को यूट्यूब पर जरूर शेयर करती थीं।

कौन थीं छन्तयाल?

नीरा छन्तयाल नेपाल के बागलुंग की रहने वाली लोक गायिका थीं। हालांकि उनके फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार वो नेपाल की राजधानी काठमांडू में रहती थीं। 14 जनवरी को उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में फैंस को जानकारी दी थी कि वो रविवार को पोखरा के संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उन्होंने हाल ही में अपने फैंस सोशल मीडिया पर मकर संक्रांति की बधाई भी दी थी। आपको बता दे कि, नीरा छन्तयाल के निधन के चलते कार्यक्रम को कल ही रद्द कर दिया गया। बतौर लोक गायिका नीरा छन्तयाल की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी लेकिन उनकी दर्दनाक मौत ने उनके फैंस को तोड़ कर दिया है। नीरा की मौत की खबर को उनकी बहन हीरा चंट्याल ने कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि माघ संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के लिए पोखरा जाते समय नीरा छन्तयाल की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

nepal plane crash

लैंडिग से कुछ सेकंड पहले हुआ क्रैश

जानकारी के मुताबिक, नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह सुबह करीब 11 बजे पोखरा हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पोखरा इस हिमालयी देश में एक मशहूर पर्यटक स्थल है। विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई।

nepal plane crash

 

Exit mobile version