पूरी नींद के बाद भी सुबह शरीर में होता है दर्द, इन उपाय से मिलेंगी राहत

Body Pain After Waking Up

Body Pain After Waking Up

Body Pain After Waking Up : नींद पूरी नहीं होने पर शरीर में दर्द होना तो आम बात है लेकिन नींद पूरी होने के बावजूद भी सुबह उठने पर शरीर में थकान या दर्द होने की समस्या अब आम बनती जा रहीं है। पूरी नींद के बाद भी कई बार फ्रेश फील नहीं होता है और पूरे दिन आलस और थकान महसूस होती है। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी, अत्यधिक फोन व कंप्यूटर का उपयोग करना और ज्यादा खराब लाइफस्टाइल आदि।

अपनाएं ये खास उपाय

इन तमाम शिकायतों और परेशानियों को दूर करने के लिए इन कुछ तरीकों से छुटकारा मिल सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेने से दर्द में राहत मिलती है। डाइट में फल, दूध, दही, दाल और हरी सब्जियां खाना बहुत जरूरी है। इसके अलाव सोने के एक घंटे पहले से मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। तमाम डिजिटल उपकरणों का नींद पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जिससे नींद खराब होने लगती है। दिन में सोना भी कम करना चाहिए, जिससे रात में अच्छी नींद आती है।

 

इसके साथ ही आरामदायक तकिया और गद्दे से भी नींद पर असर पढ़ता है। गर्म पानी से नहाने से भी थकान दूर होती है। इससे मांसपेशियों में तनाव और सूजन में आराम मिलता है और नींद भी बेहतर आती है। इसके अलावा रोजाना सोकर उठने के बाद लगभग आधे घंटे तक व्यायाम, योगा और अनलोम-विलोम करना चाहिए। इससे थकान और दर्द में राहत मिलती है। तमाम एक्सरसाइज रोजाना करने से सोकर उठने के बाद की दिक्कतों में आराम मिलता है और पूरा दिन तरोताजा महसूस होता है।

Exit mobile version