हिमाचल में एन्जॉय करें इन जगहों पर, हल्की सर्दी में घूमने का है अपना ही मजा

Himachalplace blog image 1

Travel Himachal Pradesh : हल्की सर्दी वाले मौसम में घूमने का मजा कुछ ही जगहों पर आता हैं। भारत में इस मौसम में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश में कई जगह है, जहां पहाड़, झील, घाटियां, हरियाली और प्रकृति की गोद में सुकून मिलता है। हिमाचल राज्य की खूबसूरती देखने लायक है। इसके साथ ही हिमाचल में कई टूरिस्ट स्पॉट्स है, जिसको देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है। बीर बिलिंग, मनाली, मंडी, धर्मशाला, शिमला, कसौली और स्पीति वैली जगह स्वर्ग से कम नहीं हैं।

बीर बिलिंग
हिमाचल प्रदेश में बसा एक गांव बीर बिलिंग में पहाड़ों और आसमान झूती जमीन देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी आते है। बीर में ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, हैंड ग्लाइडिंग करने का भी अपना अनुभव है। हालांकि, बीर को देश के पैराग्लाइडिंग कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है। करीब 5000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस गांव का लोकल मार्केट और झील भी काफी फेमस है।

मंडी
हिमाचल की पहाड़ियों में बसा ये शहर, मंडी और मांडव शहर के नाम से जाना जाता है। यहां पर प्राचीन मंदिर, विशाल देवदार के पेड़, शांत झीले और हरियाली का शानदार संगम है। मंडी में पराशर झील, रेवलसर, शिकारी देवी और कमरु नाग जगह  का अपना ही महत्त्व है। इसके अलावा थाची, तत्तापानी और भूतनाथ मंदिर जैसी जगहों पर घूमने का अपना ही मजा है।

स्पीति वैली
हिमाचल प्रदेश में बसी स्पीति वैली में साल के लगभग 250 दिन धूप निकलती है। हिमालय से घिरी हुई ये घाटी, समुद्री सतह से लगभग 12500 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ है। घुमावदार सड़के, चारों तरफ से बर्फ से ढकी पहाड़ियां और ठंडा रेगिस्तान को देखने के लिए यहां पर सैलानी दूर-दूर से आते है।

Exit mobile version