यूपी में शर्मसार हुए रिश्ते: गर्भवती महिला के साथ देवर-जेठ ने ही किया दुष्कर्म, हैरान कर देगा आपको ये मामला

up crime: pregnant lady rape

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से रिश्तों को शर्मसार कर  देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक गर्भवती महिला ने अपने ससुराल वालों और पति पर आरोप लगाते हुए उनकी दरिंदगी की करतूत का खुलासा कर दिया  है। महिला का आरोप है कि उसका पति दहेज न देने के कारण उसे गैर मर्दों के साथ सोने को कहता है। इतना ही नहीं इस घिनौने अपराध में गर्भवती का पूरा ससुराल उसके पति का साथ भी देता है और विरोध करने पर सब उसके साथ मारपीट भी करते है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ससुराल वालो और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गर्भवती संग देवर और जेठ ने किया दुष्कर्म

ये मामला बिजनौर जनपद के गड़ी गांव का है। यहां मुस्कान नाम की एक गर्भवती महिला ने पुलिस में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला की आपबीती सुनकर पुलिस अधिकारी भी हक्के बक्के रह गए। पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह पांच वर्ष पहले शेर अली नाम के शख्स से हुई थी, लेकिन शादी के तुरंत बाद से वह पीड़िता के परिवार से दहेज की मांग करने लगा था जिसे कई बार महिला के मायके वालों ने पूरा भी किया। शेर अली और उसके परिवार की इस लालच की लत से परेशान होकर दहेज देने से मायके वालों ने साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद से गर्भवती के पति और ससुराल वालों ने अपना गंदा खेल शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि, उसका पति पैसे के लिए उससे देह व्यापार करवाता है। इतना ही नहीं इस अपराध में पूरा परिवार उसके पति का साथ देता है। वहीं जब महिला 6-7 माह की गर्भवती थी तब उसके देवर और जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। महिला ने आगे बताया कि उसका पूरा ससुराल उसके साथ मारपीट करता है और गर्भवती होने के बावजूद उसका लगातार यौन शोषण किया जा रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूरे परिवार के खिलाफ अन्य धाराओं के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दहेज के लिए इतने गिर गए ससुराल वाले

पुलिस ने बताया कि गर्भवती के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए काफी सालों से प्रताड़ित कर रहे है। जिससे परेशान होकर उसने आला अधिकारियों से मिलकर मामले की कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version