Twitter Or Titter: लोगो के बाद एलन मस्क ने किया एक और धमाका, ‘Twitter’ अब हुआ ‘Titter’? जानें पूरी कहानी

Twitter Or Titter

Twitter Or Titter: हाल ही में ट्विटर का लोगो चेंज करके अरबपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। दरअसल, बीते दिनों एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो बदलकर पक्षी से कुत्ता कर दिया गया था, जिससे सभी हैरान हो गए थे। इस बीच अब ट्विटर के एक और बदलाव ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, लोगों के बाद अब ट्विटर का नाम ही चेंज हो गया है। इस खबर को सुनकर आपको भी बड़ी हैरानी महसूस हो रही होगी, लेकिन सच यही है। आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी वजह।

‘Twitter’ अब हुआ ‘Titter’?

आपको बता दें कि हाल ही में ट्विटर की जगह इस फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का नाम अब टिटर हो गया है? अब ये सच है या कोई गलती इसपर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि टिटर नाम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि ट्विटर के हेडक्वार्टर के बाहर भी यही नाम दिख रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

Our landlord at SF HQ says we’re legally required to keep sign as Twitter & cannot remove “w”, so we painted it background color. Problem solved! pic.twitter.com/1iFjccTbUq

— Elon Musk (@elonmusk) April 10, 2023

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में Twitter के मुख्यालय के बाहर Twitter साइन में ‘W’ गायब दिखा। ‘Twitter’ के नाम में से ‘W’ को सफेद रंग से पेंट कर दिया गया है। देखते ही देखते ‘Twitter’ का बिना ‘W’ वाला नाम सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगा। Twitter की जगह Titter नाम देखकर लोग हैरान हो गए कि आखिर एलन मस्क को हो क्या गया है? हाल ही में उनका Twitter का लोगो चेंज करना कम रह गया था क्या कि अब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साइन में भी बदलाव कर दिया गया है। हालांकि इसमें भी एक छोटा सा ट्विस्ट है।

इस खबर के वायरल होने के बाद एलन मस्क ने इसका बचाव करते हुए कहा, ‘एसएफ मुख्यालय में हमारे मकान मालिक का कहना है कि हमें कानूनी रूप से ट्विटर के रूप में ही रहना होका और W को हटा नहीं सकते हैं, इसलिए हमने इसपर रंग कर दिया। समस्या हल हो गई!’ एलन मस्क की बातों से तो यही लगता है कि ट्विटर का नाम अब यही रहने वाला है।

Exit mobile version