नाकामी को हराते हुए हासिल किया ये मुकाम एलन मस्क ने

Elonmusk blog image

Elon Musk : कुछ दिनों से एलन मस्क सुर्ख़ियों का केंद्र बने हुए हैं। जब से उन्होंने ट्विटर को खरीदने का मन बनाया है तभी से उन्हें समालोचना का सामना करना पढ़ रहा हैं। एलन दुनिया के सबसे अमीर शख्स है। आए-दिन उनकी सफलता का डंका दुनियाभर में बजता रहता है। उनके वेंचर लगातार दुनियाभर में आगे बढ़ रहें हैं। उनकी कंपनी स्पेस-एक्स अंतरिक्ष में नई बुलंदियां छू रहीं हैं। टेस्ला, हाइपरलूप और पे-पाल के जरिए मस्क इतिहास में अपना नाम लिख चुके हैं।

मशहूर उद्योगपति, निवेशक और इंजीनियर एलन मस्क ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई नाकामियों का सामना किया है। बता दें कि एक समय में मस्क को अपनी ही कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। जिसके बाद उनके तकरीबन 6 रॉकेट्स का प्रयास असफल साबित हुआ था। हालात ऐसे बन गए थे कि टेस्ला और स्पेस एक्स दिवालिया होने की कगार पर थी लेकिन एलन ने हार नहीं मानी और उन्होंने फिर प्रयास किया, कंपनी को फिर से कामयाबी के पथ पर अग्रसर किया।

मस्क अपनी कंपनी के सीईओ, चीफ इंजीनियर के साथ-साथ स्टोरेज बैटरी बनाने के विशेषज्ञ भी हैं। उनकी सोच बाकी उद्योगपतियों से काफी अलग है। माना जाता हैं कि वह हमेशा दूरदर्शी के बारे में सोचते हैं, जिसकी वजह से उनकी कई योजनाएं असफल भी साबित हुई लेकिन उनकी जिंदगी में कई उपलब्धियां भी हैं। जिसमें मिशन खत्म कर धरती पर सफल लैंडिंग करने वाले 16 ऑरबिटल क्लास रॉकेट भी शामिल हैं। इस समय एलन, स्पेस एक्स के सीईओ और सीटीओ के अलावा टेस्ला इंक के सीईओ और प्रोडक्ट आर्किटेक्ट भी हैं। साथ ही सोलर सिटी और OpenAI के चेयरमैन और को-चेयरमैन भी हैं। न्यूरलिंक के संस्थापक और पे-पाल के को-फाउंडर भी इस समय एलन हैं।

बता दें कि मस्‍क ने केवल दस वर्ष की उम्र में कम्‍यूटर प्रोगामिंग सीख ली थी और तब उन्‍होंने ब्‍लास्‍टर नामक एक वीडियो गेम भी तैयार किया था, जिसको उस समय एक स्‍थानीय मैग्‍जीन ने पांच सौ अमेरिकी डालर में खरीदा था। जिसके बाद 27 वर्ष की उम्र में उन्होंने एक नई कंपनी बनाई, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वह पैसा ट्रांसफर करने की व्यवस्था में क्रांति लाने वाली है। इसके बाद वर्ष 2004 में एलन ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की नीव रखीं और अब वह ट्विटर के मालिक बन गए हैं।

Exit mobile version