Eijaz Khan-Pavitra Punia ने गुपचुप तरीके से की शादी! सिंदूर और लाल जोड़े में नजर आई एक्ट्रेस

Eijaz Khan & Pavitra Punia Marriage

Eijaz Khan & Pavitra Punia Marriage : सोशल मीडिया पर आए दिन टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और उनके बॉयफ्रेंड एजाज खान सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी उनके डांस वीडियो तो कभी उनकी तस्वीरें लोगों का ध्यान खींचती हैं, लेकिन अब अभिनेत्री के एक वीडियो ने उनके फैंस को चौंका दिया है। दरअसल, पवित्रा (Pavitra Punia) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक खूबसूरत लाल जोड़े और सिंदूर में नजर आ रही है। एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मी​डिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। लोगों को लग रहा है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एजाज खान (Eijaz Khan) से शादी कर ली है।

यह भी पढ़ें- Ram Charan-Upasana: RRR स्टार राम चरण अपनी पत्नी के साथ पहुंचे दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

वीडियो शेयर कर दिया सरप्राइज

https://www.instagram.com/reel/Cp2qE-kvmD5/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

आपको बता दें कि गुरुवार को एक्ट्रेस पवित्रा (Eijaz Khan & Pavitra Punia Marriage) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में पवित्रा ने लाल चटख रंग का लहंगा पहन रखा है। साथ ही उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर लगा रखा है। इसके अलावा उन्होंने बालों में गजरा भी लगा रखा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह मछलियों और बिल्ली को खाना खिला रही है। एक्ट्रेस का ये वीडियो देख कर लोग उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं। कुछ फैंस ने कहा कि- एक्ट्रेस (Pavitra Punia) अपने किसी शो के लिए तैयार हुई है। तो वहीं, कुछ का कहना है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड नेपोटिज्म पर Sonu Sood ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘नेपोटिज्म हमेशा था और…’

2022 में की थी सगाई

आपको बता दें कि एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) खुद से 11 साल बड़े एक्टर एजाज खान (Eijaz Khan) को लंबे समय से डेट कर रही है। दोनों ने अक्टूबर 2022 में सगाई की थी। लेकिन शादी की कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी गई थी। हालांकि पवित्रा और एजाज (Eijaz Khan) दोनों ने ही अभी तक इस खबर को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं।

यह भी पढ़ें- Ram Navami 2023 : राम नवमी पर रामचरितमानस की इन चौपाइयों का जरूर करें पाठ, हर परेशनी से मिलेगा छुटकारा

Exit mobile version