Eid-al-adha 2023 : बकरीद मनाने का है रोचक इतिहास, जानें कब, कहां, कैसे और क्यों शुरू हुआ चलन

Eid-al-adha 2023

Bakrid History : इस्लाम धर्म के लोगों के लिए ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha) का त्योहार बेहद खास होता हैं। इसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता हैं। लोग बेसब्री से इस पर्व का इंतजार करते है। इस बार भारत में ईद-उल-अजहा 28 जून 2023 को मनाया जाएगा। इस्लामी कैलेंडर (Islamic Calender) के मुताबिक, आखिरी महीने ज़ु अल-हज्जा में त्याग और कुर्बानी के तौर पर बकरीद का पर्व मनाया जाता हैं। इस दिन कुर्बानी के साथ-साथ जमात और नमाज अदाकर सलामती की दुआ की जाती है। हालांकि बकरीद को मनाने का अपना एक इतिहास (Bakrid History) भी है। जो अल्लाह के पैगंबर हजरत इब्राहिम से जुड़ा है। इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि जब हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे की कुर्बानी देने का निश्चय किया तभी इस पर्व की नींव रखी गई थी।

 अल्लाह ने क्यों ली थी हजरत इब्राहिम की परीक्षा?

इस्लाम धर्म के मुताबिक, हजरत इब्राहिम अल्लाह के पैगंबर थे। एक दिन अल्लाह ने उनकी परीक्षा लेने की ठानी, जिसके लिए वह उनके सपने में आए। सपने में अल्लाह ने उनसे उनकी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी देने की मांग की। हजरत इब्राहिम के लिए उनका बेटा इस्माइल सबसे प्रिय था। इसलिए उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी देने का सोचा। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर निकल पड़े। इस दौरान उन्हें एक शैतान मिला, जिसने उन्हें सलाह दी की वह कुर्बानी नहीं दे। शैतान ने कहा- ”अपने बेटे की कुर्बानी कौन देता है? इस तरह तो जानवरों की कुर्बानी दी जाती हैं।” लेकिन हजरत इब्राहिम ने शैतान की बात नहीं मानी और वह आगे बढ़ते गए।

अपने बेटे की कुर्बानी देने से पहले हजरत इब्राहिम ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली। कुर्बानी देने के बाद जब उन्होंने अपनी आंखों से पट्टी हटाई तो वह देखकर दंग रह गए। उन्होंने देखा की उनका बेटा बिलकुल ठीक है। उसकी जगह एक बकरा कुर्बान (Bakrid History) हो गया। इसी दिन के बाद से जानवरों को कुर्बान करने की परंपरा आरंभ हो गई, जिसे आज भी अपनाया जाता हैं। साथ ही इस दिन मस्जिदों व ईदगाह पर जाकर ईद की नमाज पढ़ी जाती है। इसके अलावा लोग एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई देते हैं।

यह भी पढें-

शंख को घर में रखने से बदल जाएगी आपकी किस्मत, वास्तु दोष से भी मिलेगा छुटकारा

Ramadan 2023 : जानें कब से शुरू हो रहा है रमजान का माह? इस दिन मनाई जाएगी ईद

June 2023 Vrat-Festival : कबीर जयंती, विनायक चतुर्थी और ईद उल-अजहा कब? जानें जून माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version