Dwijapriya Sankashti Chaturthi का व्रत आज, गणेश जी की पूजा करने से दूर होंगी तमाम परेशानियां

Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2023

Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2023 : हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। इस बार द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज यानि 09 फरवरी दिन गुरुवार को रखा जाएगा। आज व्रत रखने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होते है। साथ ही सभी मनोकामना भी पूरी होती हैं।

आज यानि संकष्टी चतुर्थी (Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2023) के दिन सुबह से ही सुकर्मा योग चल रहा है। इस योग में किए गए सभी कार्यों का फल हमेशा अच्छा ही होता है। आज भगवान की पूजा करने के बाद द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के व्रत की कथा सुने। साथ ही शाम के समय चंद्र देव की पूजा करें।

पूजा का शुभ मुहूर्त

इस बार फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी तिथि का आरंभ 09 फरवरी 2023 की सुबह 06 बजकर 23 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन यानि 10 फरवरी की सुबह 07 बजकर 58 मिनट पर होगा। गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त आज प्रात: काल 07:05 बजे से लेकर सुबह 08:27 तक का ही है। जबकि दोपहर की पूजा का उत्तम मुहूर्त 12:35 से लेकर दोपहर 03:21 के बीच का है। इसके अलावा आज सुकर्मा योग प्रात: काल से लेकर शाम 04:46 तक रहेगा। आज (Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2023) के दिन चंद्र देव को अर्घ्य जरूर दें, जिसका शुभ समय रात 09:18 का है।

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के उपाय

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version