छत्तीसगढ़ : शराबी जेठ ने 7 माह की गर्भवती के साथ किया रेप का प्रयास, सफल न होने पर हत्या

crime

crime

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक जेठ ने अपनी गर्भवती बहु के साथ नशे में धुत होकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। कामयाब न होने पर उसने प्रेगनेंट युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी जेठ को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। महिला के शव को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

crime

ये दिल दहला देने वाला मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां गर्भवती महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, महिला के जेठ ने शराब के नशे में कमरे में घुसकर पहले तो गर्भवती के साथ रेप की कोशिश की। शादीशुदा गर्भवती ने जेठ का विरोध किया, जिस पर आरोपी ने उसे पहले मारा-पीटा और फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दे की, नव विवाहित का दिव्यांग पति वारदात के ठीक कुछ समय पहले ही नागपुर जाने के लिए निकला था। युवती घर में अकेली थी और इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। इस घटना के चश्मदीद और मृतका के भांजे ने पूछताछ के बाद हत्या का राज खोला है।

7 माह की गर्भवती की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका का पति पीटर पैर से दिव्यांग है। वह पास चौक में दाबेली बेच कर अपने परिवार को चलाता है। महिला की पहचान सत्या सिंह (21) नाम से हुई है। सत्या सिंह और पीटर का विवाह को केवल तीन साल ही हुए थे। वह 7 माह की गर्भवती थी। घटना को सोमवार को अंजाम दिया गया। मंगलवार की सुबह सत्या की लाश बिस्तर में पड़ी मिली जिसे देख सब सकते में आ गए। परिजनों ने शव की जानकारी फौरन पुलिस को दी। मृतक महिला के पति पीटर सिंह ने पुलिस को बताया कि जब घटना हुई वह घर पर नहीं था। उसे काम के सिलसिले से एक दिन पहले नागपुर जाना पड़ा था।

पुलिस ने जांच पड़ताल के बात बताया कि, महिला के शरीर पर खरोंच के कई निशान थे। जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि महिला के साथ जोर जबरदस्ती की गई है। वहीं पुलिस ने आस-पड़ोस और मृतक के परिजनों से पूछताछ की, जिसमें पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली। पुलिस का शक महिला के जेठ प्रकाश सिंह पर गया और उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। प्रकाश ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि बहू को घर पर अकेला देखकर रेप का प्रयास किया था। जिसमें वह कामयाब नहीं हो हो सका। फिर से डर से बहू का गला दबा दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version