कानपुर : नशे में धुत व्यक्ति ने गलती से कर लिया सुसाइड

kanpur news

यूपी के कानपुर में एक व्यक्ति ने नशे की हालत में खुद की ही जान ले ली। दरअसल, मृतक व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ देर रात किसी बात पर विवाद हुआ और पत्नी को डराने के लिए उसने मजाक में अपने गले पर रस्सी का फंदा डाल लिया। इस दौरान सांस ना आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नशे में की आत्महत्या

कानपुर के कोहना में एक नशे में धुत व्यक्ति ने खुद की जान ले ली। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति देर रात घर आया था जिससे दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान मृतक पति ने पत्नी को डराने के लिए खुद को कमरे में अंदर से बंद कर लिया और खुद को फंदे से लटकाने का नाटक करने लगा। लेकिन फंदा डालने के बाद अचानक से युवक का संतुलन बिगड़ गया और युवक के गले में पड़ी रस्सी फंस गई। जिससे युवक की मौत हो गई।

दो साल पहले हुई थी दंपत्ति की शादी

पति को फंदे पर लटका देख पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। युवक को बचाने के लिए पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर युवक को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया।  लेकिन डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया। जानकारी के मुताबिक, दंपत्ति की शादी पिछले साल हुई थी। पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदी था। वह रोजाना देर से घर आता और अपनी पत्नी श्वेता से किसी ना किसी बात पर लड़ता। घटना की रात दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और पति ने आत्महत्या करने का नाटक करने के लिए खुद को फंदे से लटका लिया। इसी दौरान युवक की मौत हो गई।

Exit mobile version