कई राज्यों में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, जीरो विजिबिलिटी का अनुमान

imd blog

Weather Forecast

Weather Forecast : पहाड़ी इलाकों में हो रहीं बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार ठंड बढ़ रहीं हैं। यूपी के ज्यादातर सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बीते दिन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के चुर्क में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यूपी के लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

ठंड के साथ छाया कोहरा

लखनऊ में घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी जैसे हालात बन गए हैं। यूपी के अन्य जिले जैसे कानपुर, शाहजहांपुर और प्रयागराज में भी ऐसा ही हाल है। कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। जबकि प्रयागराज और शाहजहांपुर में 7 डिग्री सेल्सियस, इटावा और झांसी में 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गौरतलब है कि आज भी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ठंड के साथ कोहरे की चादर छाई रहेगी।

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

बीते दिन भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के लगभग तीस जिलों में ठंड की वजह से येलो अलर्ट जारी किया है। माना जा रहा है कि अगले कई दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, अमरोहा और मुरादाबाद में ठंड का सितम जारी रहेगा। साथ ही ठंड के साथ घना कोहरा पड़ने की भी पूरी संभावना है।

Exit mobile version