धनतेरस के दिन करें इन चीजों का दान, कभी नहीं होगी धन की कमी

Dhanteras Daan Benefits

Dhanteras Daan Benefits: धनतेरस का पर्व, पांच दिवसीय दिवाली त्योहार के पहले दिन मनाया जाता है। इस दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर जी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर्व पर बर्तन, सोना और चांदी खरीदना बहुत शुभ होता है। सामान की खरीदारी के साथ-साथ इस दिन कुछ चीजों का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन, दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

दान करते समय रखें इन चीजों का ध्यान

धनतेरस का दिन जितना शुभ होता है उतना ही इस दिन, दान का भी महत्त्व होता है लेकिन दान करने से पहले कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। दान में कभी भी सफ़ेद चीजों को नहीं देना चाहिए और दान हमेशा सूर्यास्त से पहले ही करना चाहिए।

जानिए किन चीजों का करें दान

 

धनतेरस के दिन झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए क्योंकि, इसका दान करने से घर में जमा पैसा खत्म होने लगता है। इसके अलावा फटे हुए ग्रंथ, किताबें और प्लास्टिक की चीजों का भी दान नहीं करना चाहिए क्योंकि, इनका दान करना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है और ऐसा करने से व्यवसाय और घर दोनों ही जगह नुकसान होने की संभावना होती है। इस्तेमाल किया गया तेल या खराब हो चुका तेल को भी दान नहीं करना चाहिए। इस्तेमाल की गई चीजों का दान करने से शनि देव का बुरा असर पड़ता है।

Disclaimer : सुझाई गई जानकारी धार्मिक रीति रिवाज के ज्ञान पर आधारित है। लेखक या वेबसाइट इस बात का शतप्रतिशत दावा नहीं करती। 

Exit mobile version