पृथ्वी पर आने वाली एस्टराएड को कौन खत्म करता है क्या आप जानते हैं

juipeter

क्या आप जानते हैं कि बृहस्पति पृथ्वी की रक्षा करता है? जी हां, ये सच है। बृहस्पति हमारे सौरमंडल का वैक्यूम क्लीनर है। अंतरिक्ष में घूम रहे कामेट और एस्टराएड हमेशा पृथ्वी से टकराने की संभावना में रहते हैं। बृहस्पति ग्रह अपने गुरुत्वाकर्षण की वजह से इन अवांछित मेहमानों को पृथ्वी पर आने से रोक देता है।

धूमकेतु शूमेकर लेवी 9 : यह कामेट 2 किमी व्यास का है और पृथ्वी की तरफ तेज गति से बढ़ रहा था। 1994 में यह बृहस्पति ग्रह से जा टकराया और यह भीषण टक्कर 30 करोड़ परमाणु बम के एक साथ फटने के बराबर था। बृहस्पति से टकराने के बाद यह 20 टुकड़ों में बंट गया। इसके मलबे बृहस्पति के सतह से 3000 किलोमीटर ऊपर तक उछले थे और बृहस्पति का तापमान 40 हजार सेंटीग्रेड तक पहुंच गया था।

अब सोच लीजिए अगर यह पृथ्वी से टकराता तो कितना भयानक माहौल बन जाता यहां, सालों साल तक हमारे ग्रह पर अंधेरा छाया रहता और मनुष्य भी डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाता। इस तरह बृहस्पति ग्रह हमारे पृथ्वी की रक्षा करता है। है ना काम की जानकारी

Exit mobile version