क्या आप भी चाय के साथ खाते है Rusk, तो आज ही हो जाएं सावधान

Rusk Side Effects

Rusk Side Effects

Rusk Side Effects :  देश के ज्यादातर घरों में सुबह-शाम गर्म चाय के साथ बिस्किट या फिर रस्क खाना ज्यादा पसंद किया जाता हैं। कई लोग तो एक साथ चार से पांच रस्क (Rusk Side Effects) खा लेते है। अगर आप भी ऐसा करते है तो आज ही सावधान हो जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचता हैं।

जानिए क्या कहती है स्टडी

हाह ही, में की गई स्टडी में पता चला है कि रस्क जिस आटे या मैदे से बनता है, वो रिफाइंड होता है, जिसमें चीनी, सूजी, आर्टिफिशियल फ्लेवर्स और प्रिजर्वेटिव्स की बहुत ज्यादा मात्रा पाई जाती हैं। इसके अलावा इसमें फूड एडिटिव्स, खराब व सस्ते क्वालिटी का तेल और एक्स्ट्रा ग्लूटेन का इस्तेमाल किया जाता है। जो सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

बता दें कि गेहूं के आटे को प्रॉसेस्ड करके रिफाइंड गेहूं का आटा बनाया जाता है, जिससे रस्क बनता हैं। इसलिए इसमें (Rusk Side Effects) विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर और चोकर आदि पोषक तत्व नहीं बचते।

रिफाइंड ऑयल में भी बहुत अधिक प्रॉसेस्ड का इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से इसमें भी पोषक तत्व नहीं होते। रस्क (Rusk Side Effects) को ब्राउन कलर देने के लिए इसमें ब्राउन फूड कलर का उपयोग किया जाता हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। सूजी से बने रस्क में भी कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, जिसमें फाइबर और न्यूट्रिएंट्स न के बराबर होते हैं। ऐसे में इनका सेवन सेहत के लिए अनहेल्दी होता है। इस तरह केवल दो रस्क खाने से शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी की मात्रा बहुत बढ़ जाती हैं।

रस्क खाने के नुकसान

बता दें कि इन तमाम चीजों से ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ता है। रोजाना इनका (Rusk Side Effects) सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज का लेवल अस्थिर हो जाता हैं, जो इंसुलिन रेसिस्टेंस का बड़ा कारण बन सकता है। साथ ही इसके सेवन से इंफ्लेमेशन की समस्या भी हो सकती है, जिससे मेटाबॉलिक संबंधित समस्या बढ़ती हैं।

स्टडी में ये भी पता चला है कि चाय के साथ रस्क (Rusk Side Effects) खाने से पेट में बहुत जल्दी बैड बैक्टीरिया का विकास होता है, जिससे इम्यूनिटी पर बुरा असर होता है। साथ ही इससे पाचन भी सही नहीं रहता। इसके अलावा शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं होता है, जिससे हॉर्मोन प्रभावित होते हैं। स्ट्रेस, वजन बढ़ना, आलस और फूड क्रेविंग्स की समस्या भी बढ़ सकती हैं। इसलिए ये जरूरी है कि रस्क को खरीदने से पहले आप उसकी क्वालिटी को चेक कर लें। बता दें कि हमेशा सौ प्रतिशत होल व्हीट, चोकरयुक्त गेहूं या सूजी से बनाए गए रस्क को ही खरीदना चाहिए।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version