Chanakya Niti : भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन के हर एक पहलू के बारें में विस्तार से बताया हैं। प्यार, दोस्ती, रिश्ते, धन और करियर में सफलता पाने के लिए भी कई बातों का वर्णन है। माना जाता है कि जीवन में चाणक्य की नीतियों को अपनाने से हर एक व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित होता हैं। साथ ही बड़ी से बड़ी परेशानी से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में चाणक्य के उन विचारों के बारें में बताएंगे। जिन्हें व्यक्ति जीवन में अपनाकर धन की कमी से छुटकारा पा सकता है। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) की नीति के मुताबिक, अगर व्यक्ति जाने-अनजाने में कुछ गलतियां कर देता है तो उससे धन की देवी माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi) रुष्ठ हो जाती हैं। फिर तमाम प्रयास करने के बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती और धीरे-धीरे वह कंगाल हो जाता है।

इन गलतियों से नाराज होती हैं मां लक्ष्मी

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) कहते है कि, जो लोग पैसों का दिखावा करते हैं और फालतू चीजों में पैसे खर्च करते हैं। उन पर माँ लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा नहीं होती। इसलिए कभी भी किसी के सामने खासतौर पर गरीब लोगों के सामने पैसों का ढोंग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति खुद धीरे-धीरे अपने आप को बर्बाद कर लेता है। इसके अलावा अपने बड़ों से कभी भी अशब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती।

हिन्दू मान्यता और चाणक्य नीति के अनुसार, झाडू में माँ लक्ष्मी (Mata Lakshmi) का वास होता हैं। इसलिए सूर्यास्त के बाद घर में कभी भी झाडू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है और परिवार में धन की कमी होने लगती हैं। बहरहाल अगर शाम में किसी कारणवश झाडू लगानी भी पड़ जाए तो घर की गंदगी को घर के कोने में ही कर दें और सुबह उसे घर से बाहर निकाले।

आचार्य (Chanakya Niti) की नीति के अनुसार, रसोई गैस पर खाली और झूठे बर्तन रखने से घर में दरिद्रता (Poverty) का वास होता है। साथ ही धन की भी कभी बरकत नहीं होती। इसलिए चूल्हे को हमेशा साफ रखना चाहिए, जिससे घर-परिवार में सुख-शांति, समृद्धि, धन (Money) और वैभव का वास हो।

Exit mobile version