धनतेरस के दिन गलती से भी नहीं ख़रीदे यह चीज़े, घर में नहीं होगा लक्ष्मी का वास

Dhanteras Shopping

Dhanteras Shopping : पांच दिनों के त्‍योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है, जो दिवाली से एक दिन पहला मनाया जाता है। हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 23 अक्‍टूबर को देश-भर में मनाया जाएगा है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर जी और धनवंतरी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन बर्तन, सोना और चांदी खरीदना बहुत शुभ होता है लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनको इस दिन नहीं खरीदना चाहिए। हिन्दू मान्यता के अनुसार, पर्व के दिन इन चीजों को घर में लाने से परिवार में दरिद्रता और मुश्किलें आती हैं।

क्या खरीदें और क्या नहीं?

माना जाता हैं कि समृद्धि हमेशा उन चीजों से आती है, जिनमें स्‍थायित्‍व होता है और धनतेरस के दिन सोना, चांदी, पीतल आदि के बर्तन खरीदने चाहिए। इसके अलावा जमीन, मकान और दुकान भी इस दिन खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन वही चीजें खरीदनी चाहिए जो संपन्‍नता का प्रतीक होती है। बता दें कि इस शुभ पर्व के दिन ऐसी कोई चीज़ नहीं लेनी चाहिए, जिनमें टूट-फूट या चटकने की संभावना हो। ऐसी चीजें लाने से घर में बरकत नहीं होती और नकारात्‍मक असर पड़ता है।

इन चीजों की खरीदारी से आ सकती है दरिद्रता

मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के ल‍िए भक्‍तजन, धनतेरस पर तमाम तरह के प्रयास करते हैं। लेक‍िन हिन्दू धर्म के मुताबिक माना जाता है कि कुछ चीज़ इस दिन घर लाने से तनाव, दरिद्रता, परेशानी और खर्च बढ़ता हैं, जैसे-

– कांच के बर्तन
धनतेरस के दिन कांच के बर्तन या डिनर सेट नहीं खरीदना चाहिए। कांच का संबन्‍ध राहु से माना जाता है और इस दिन राहु से जुड़ी चीजों को घर नहीं लाना चाहिए।

– नुकीली चीजें
कैंची, चाकू, सुई या किसी भी तरह की नुकीली चीजों को धनतेरस के शुभ दिन घर में खरीदकर नहीं लाना चाहिए। माना जाता है कि ये चीजें क्‍लेश की वजह बनती है और जहां अशांति रहती है, वहां लक्ष्‍मी का वास नहीं होता है।

– चीनी मिट्टी की चीजें
धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी के बर्तन, शोपीस आदि को नहीं लाना चाहिए। इन चीजों में स्‍थायित्‍व नहीं होती है इसलिए इनके आने से घर में कभी बरकत नहीं आती।

Exit mobile version