Mauni Amavasya पर जरूर करें गंगा स्नान, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

Mauni Amavasya 2023

Mauni Amavasya 2023

Mauni Amavasya 2023 : हिन्दू धर्म, में हर एक अमावस्या का अपना अलग महत्त्व और मान्यता हैं। नए साल के पहले माह में इस बार मौनी अमावस्या पड़ रहीं है। माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2023) का पर्व मनाया जाता हैं। हालांकि, देश के कई राज्यों में इस पर्व को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता हैं।

माघ माह में प्रेत्यक दिन गंगा स्नान करने का अपना अलग महत्त्व हैं। कहा जाता है कि इस महीने गंगा का जल अमृत के समान होता है। इसलिए इसमें इस समय स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। बता दें कि गंगा के स्पर्श से ही राजा सगर के 60 हजार पुत्रों को मोक्ष में जगह मिली थी। इसलिए मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2023) के दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्त्व है।

मौनी अमावस्या की तिथि

इस वर्ष मौनी अमावस्या की तिथि का आरंभ 21 जनवरी 2023, दिन शनिवार की सुबह 6:17 से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 22 जनवरी 2023 की तड़के 2:22 पर होगा। 21 जनवरी 2023 (Mauni Amavasya 2023) के दिन सूर्योदय सुबह 07:14 पर होगा, जिसकी वजह से मौनी अमावस्या का पर्व 21 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा।

अमावस्या का महत्त्व

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2023) के दिन गंगा स्नान या घर में पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। 21 जनवरी के दिन शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 08:34 से लेकर सुबह 09:53 तक रहेगा। इस समय स्नान और दान करना बहुत शुभ माना जाता हैं।

बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद सूर्य देव की पूजा-अर्चना जरूर करें। पूजा करने के बाद अन्न, कपड़े और फल आदि का दान अवश्य करें। साथ ही इस दिन (Mauni Amavasya 2023) मौन व्रत रखने से अंतर्मन शुद्ध होता है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version