यूपी : दिव्यांग रिक्शा चालक ने बर्थडे पार्टी में चाकू से गोदकर किया मर्डर

murder in birthday party Shahjahanpur

यूपी के शाहजहांपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक बर्थडे पार्टी में एक दिव्यांग शख्स को मर्डर के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, पैरों से दिव्यांग एक रिक्शा चालक ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक को चाकू से गोद कर हत्या को अंजाम दिया। घटना से पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पार्टी में मर्डर से भगदड़

ये सनसनीखेज मामला शाहजहांपुर के कटरा के मड़िया चक गांव का है। यहां बर्थडे पार्टी में गुरुवार को हुई कत्ल की वारदात ने सबको हिला के रख दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक पैरों से दिव्यांग है और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार को राजू ई-रिक्शा चलाकर संकरे रास्ते से निकालने की कोशिश कर था, तभी रास्ते में खाने पीने का कार्यक्रम देखकर वह रुक गया। जिस पर मृतक छेदालाल ने राजू से थोड़ी देर पार्टी में रुकने को कहा। इतनी सी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी की राजू ने सलाद काट रहे शेफ से धारदार चाकू लिया और छेदा लाल के शरीर में ताबड़तोड़ कई वार किए। लहूलुहान छेदा लाल जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने छेदा लाल को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन दुर्भाग्य से तब तक उसकी मौत हो गई।

रास्ते से निकलने को लेकर दोनों में हुआ था विवाद

ये सनसनीखेज वारदात कटरा के मड़िया चक गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक वृहस्पतिवार की रात छेदा लाल के पड़ोसी राजवीर के बेटे का जन्मदिन था। बर्थडे पार्टी के ज्शन के लिए घर के बाहर की पंडाल में खाने पीने का इंतजाम किया गया था। पड़ोसी होने के नाते  छेदा लाल भी पार्टी के इंतजामों मे लगा हुआ था। तभी गुरुवार रात करीब 10 बजे ई-रिक्शा चालक राजू महिलाओं को हटाकर रिक्शा निकालने की कोशिश कर रहा था। तभी दावत में आए छेदा लाल ने दूसरी गली से निकालने की बात कही। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। दिव्यांग ई-रिक्शा चालक ने पैरों में लिपटकर छेदा लाल को गिरा दिया। उसके बाद राजू ने चाकू से छेदालाल के ऊपर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल छेदा लाल को ग्रामीण सीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Exit mobile version