IPL 2023 | CSK: धोनी ने लोगों को किया कंफ्यूज, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान, जानें वजह

IPL 2023 | CSK, ms dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का एक नया वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। दरअसल, फ्रेंचाइजी ने धोनी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो नेट पर प्रैक्टिस करते नजर आए। खास बात ये है कि आईपीएल के इस आगामी सत्र के लिए धोनी ने नेट पर बॉलिंग भी की और साथ ही बैटिंग भी की। मालूम हो कि आईपीएल की शुरुआत  31 मार्च से होगी। इस बार आईपीएल का 16वां सीजन खेला जाएगा। सीजन की शुरुआत से पहले सभी टीमें तैयारियों में लगी हुई हैं। इस सीजन फैंस महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा।

MaJa ba MaJa ba! 😍#WhistlePodu #Yellove 🦁💛@imjadeja @msdhoni pic.twitter.com/guBuGXgCL6

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 23, 2023

Video- ‘माही का मल्टीवर्स’

सीएसके ने अपने सोशल मीडिया पर धोनी का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसको देकर फैंस का सिर भी चकरा गया है। फ्रेंचाइजी ने धोनी का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी करते हुए दिखाई दिए हैं। इस वीडियो की खास बात यह है कि धोनी एक ही समय पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही करते हुए दिखाई दे रहे हैं।  सीएसके ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘माही का मल्टीवर्स’

Good Morrow, Lads! The wait is over. 🔥#WhistlePodu #Yellove 🦁🥳 pic.twitter.com/btnULr6Tms

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 24, 2023

आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान

धोनी अब तक आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके को अब तक चार खिताब दिलाए हैं। हालांकि पिछले सीज़न यानी आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स काफी खराब हालत में दिखाई दी थी। सीएसके ने 9वीं पोज़ीशन पर रहकर टूर्नामेंट खत्म किया था। टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते थे। चेन्नई टूर्नामेंट की दूसरी सबसे खराब टीम रही थी।

चेन्नई को आगामी सीजन में अपना पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। ऐसे में इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भी खेलते हुए दिखाई देंगे। 24 मार्च को वह बेन स्टोक्स और मोईन अली टीम के साथ जुड़ गए हैं।

 

 

Exit mobile version