दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, वाहन चालकों की बड़ी परेशानी

Weather Update

Weather Update

Weather Update : नए साल के साथ ही देश में लगातार ठंड बढ़ती जा रहीं हैं। बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम कोहरे के साथ शीतलहर जारी है। आज भी दिल्ली में सुबह से कोहरे की चादर फैली हुई हैं। साथ ही कई दिनों से तापमान भी 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली की कई जगहों पर कोहरे (Weather Update) की वजह से दृश्यता भी बहुत कम हो गई है।

दिनभर जारी रहेगी भीषण शीतलहर

इस समय बर्फीली हवा उत्तर पश्चिमी दिशाओं की और से चल रहीं हैं, जिसके चलते रविवार से दिल्ली-एनसीआर भीषण शीत लहर (Weather Update) की चपेट में है। बीते दिन, यहां का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेसिल्सय दर्ज किया गया। जबकि आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, आज दिनभर दिल्ली में भीषण शीतलहर जारी रहेगी। साथ ही शाम में भी घना कोहरा छाया रहेगा।

88 ट्रेने हुई रद्द

बता दें कि, दिल्ली के कई इलाकों में छने कोहरे की वजह से दृश्यता इतनी कम हो गई है कि वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। सफदरजंग इलाके में आज दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई। जबकि पालम में 50 मीटर के आसपास रही। दिल्ली के अलावा नोएडा, पंजाब, हरियाणा और आदि राज्यों में भी सुबह से ठंड (Weather Update) के साथ कोहरा छाया हुआ है। गौरतलब है कि घने कोहरे की वजह से बीते दिन, करीब 335 ट्रेन देरी से चली थी। जबकि 88 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा आज सुबह से करीब 25 उड़ाने देरी से चल रहीं हैं।

Exit mobile version