साजिद खान को बिग बॉस के घर से निकालने की मांग हुई तेज

WhatsApp Image 2022 10 13 at 3.19.55 PM

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को भारत में खूब पसंद किया जाता है। काफी लोकप्रिय होने के साथ-साथ इस शो पर कई आरोप भी लगते हैं। कुछ लोगो का मानना होता है कि ये शो स्क्रिप्टेड होता है। इसमें विनर पहले से ही निर्धारित होते हैं।

रियलिटी सिर्फ नाम का है, होता सिर्फ मेकर्स के अनुसार ही है। बिग बॉस सीजन 16 भी इससे पीछे नहीं है। कंटेस्टेंट साजिद खान की जब से घर में एंट्री हुई है तब से वो विवाद में बने हुए हैं और दिन पर दिन ये मामला बढ़ता ही जा रहा है।

आपको बता दें कि साल 2018 में लगभग 10 महिलाओं ने साजिद खान पर Me Too के तहत शोषण का आरोप लगाया था। वहीं अब एक बार फिर उनपर कई फिल्मी हस्तियां आरोप लगा रही है। शो को शुरू हुए महज़ 10 दिन ही हुए हैं कि लोग गुस्से से बौखला गए हैं। कइयों का कहना है कि साजिद को घर से बाहर निकालों। इस तरह के लोग घर में नहीं रह सकते।

बॉलीवुड की जानी मानी प्लेबैक सिंगर सोना मोहपात्रा, एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा, एक्ट्रेस कनिष्का सोनी, ये कुछ ऐसे नाम हैं जिन्होंने खुलकर विरोध प्रकट किया है। वहीं मंदाना करीमी जिन्होंने Me Too मूवमेंट के समय साजिद पर गंभीर आरोप लगाए था, एक बार फिर से अपना आवाज़ विरोध में उठाया है। और तो और गुस्से में आकर इन्होने बॉलीवुड को  ही छोड़ने का ऐलान कर दिया।

Exit mobile version