दिल्ली वालों को ठंड से मिली थोड़ी राहत, बढ़ा तापमान

Weather Update

Weather Update

Weather Update : पहाड़ी इलाकों में हो रहीं लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई थी। बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहता था। कल तो तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन आज सुबह से यहां के तापमान में बढ़ोतरी नजर आई हैं। साथ ही आज कोहरे से भी राहत मिली है। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश की राजधानी में 31 दिसंबर तक ठंड और कोहरे से राहत मिलेगी।

कोहरे से मिली राहत

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिल्ली में ठंड से तो राहत मिली है लेकिन, यहां का ए.क्यू.आई (AQI) अभी भी बहुत गंभीर श्रेणी में है। बता दें कि आज दिल्ली का औसत AQI 300 के आसपास दर्ज किया गया। जबकि फरीदाबाद का ए.क्यू.आई 231, गुरुग्राम का 255, गाजियाबाद का 217 और नोएडा का 246 रहा। हालांकि ग्रेटर नोएडा में ए.क्यू.आई 271 दर्ज किया गया।

6 डिग्री से नीचे पंहुचा तापमान

गौरतलब है कि दिल्ली के लोगों को तो ठंड से राहत मिली है। लेकिन बिहार समेत उत्तर भारत की कई जगहों पर ठंड और कोहरे का सितम जारी हैं। बीते दिन बिहार के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले कई दिनों में यहां और ज्यादा ठंड बढ़ेगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

Exit mobile version