भारत जोड़ो यात्रा : राहुल की सुरक्षा के मुुद्दे पर दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, कही ये बात

Congress Party

Congress Party

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी ने इस यात्रा का नेतृत्व कर रहें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांदी की सुरक्षा के मुद्दे पर गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी थी। कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी की सुरक्षा के मुद्दे पर होम मिनिस्ट्री को लिखे खत पर अब दिल्ली पुलिस द्वारा इस संबंध में गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी गई है। दिल्ली पुलिस ने अपनी इस रिपोर्ट में कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांदी की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस ने सादी वर्दी में भी काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे जिन्होंने राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा बना रखा था।

 

सुरक्षा के थे पूरे इंतजाम

हालांकि पुलिस ने रस्से से जो घेरा बनाया था, उसे भी राहुल गांधी तोड़ते दिखे थे। बता दे कि 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा का रूट 23 किलोमीटर लंबा था. इसी बीच एक सरकारी अधिकारी ने गुरूवार को राहुल गांधी की सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा गृह मंत्रालय को लिखी गई चिट्ठी के मुद्दे पर कहा था कि राहुल गांधी के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों के तहर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे। इस अधिकारी ने राहुल गांधी को लेकर कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वयं 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा प्रोटोकॉल का ‘उल्लंघन’ किया है।

 

कांग्रेस ने की थी ये मांग

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की सुरक्षा के मुद्दे पर गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया था। बता दे कि कांग्रेस पार्टी ने गृह मंत्रालय से राहुल गांधी और इस यात्रा में शामिल हो रहे लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया था।

Exit mobile version