Delhi Crime: उत्तम नगर में कारोबारी की हत्या का मामला, यूपी के कन्नौज से 3 आरोपी गिरफ्तार; 2 हमलावर भी शामिल

Bindapur

कुल 3 आरोपी जिनमें 2 हमलावर भी शामिल हैं उन्हें उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से गिरफ्तार किया गया है।’ इस घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए थे। इस हत्याकांड को लूटपाट के दौरान अंजाम दिया गया था।

Delhi Crime: दिल्ली में कपड़ा व्यवसायी की हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अब पुलिस ने इस मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इनमें दो हमलावर भी शामिल हैं। इन सभी आरोपियों को उत्तर प्रदेश के कन्नौज से गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी, द्वारका, एम हर्ष वर्धन ने कहा, ‘बिंदापुर पुलिस थाना क्षेत्र में साड़ी दुकान मालिक की हत्या के मामले में कुल 3 आरोपी जिनमें 2 हमलावर भी शामिल हैं उन्हें उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से गिरफ्तार किया गया है।’ इस घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए थे। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड को लूटपाट के दौरान अंजाम दिया गया था।

जानकारी के अनुसार उत्तम नगर के मानस कुंज में रहने वाले मोहित अरोड़ा पर बदमाशों ने अभी हाल ही में आधी रात को फायरिंग कर दी थी। घटना के समय वे अपने भाई के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार और उन्हें रोका। एक ने उनपर गोली चला दी थी। घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर्स ने अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने बिंदापुर थाने में आईपीसी की धारा 302/34 और आर्म्स एक्ट 25/27 के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

 

 

Exit mobile version