छठ के दिन ड्राइ डे का दिल्ली कांग्रेस ने किया स्वागत, भाजपा – आप पर साधा निशाना

Congress blog image 3

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सैना द्वारा आस्था के महापर्व छठ के दिन 30 अक्टूबर को दिल्ली में ड्राइ डे की घोषणा की गई है। यानि की 30 अक्टूबर को दिल्ली में शराब नहीं मिलेगी। उपराज्यपाल के इस कदम का दिल्ली कांग्रेस ने स्वागत किया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने दिल्ली के 50 लाख पूर्वांचलवासियों को छठ महापर्व पर बधाई देते हुए छठ पर्व संध्या अर्घ के दिन ड्राई-डे घोषित करने को लेकर उपराज्यपाल के फैसले का स्वागत किया है।

कांग्रेस ने लिखा था पत्र

उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर को दिल्ली कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पत्र लिखकर छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश और ड्राई-डे घोषित करने मांग की थी। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों के अधिकारों की लड़ाई दिल्ली कांग्रेस लड़ती रहेगी और कदम-कदम पर जीत भी रही है।  अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और उड़ीसा के पूर्वांचलवासियों की छठ महापर्व में आस्था को देखकर दिल्ली कांग्रेस हमेशा उनके हकों और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रयासरत रही है।

भाजपा – आप पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने कहा कि छठ पर्व पर ड्राई-डे घोषित होने के बाद दिल्ली एक दिन ही सही शराब मुक्त रहेगी, जो दिल्ली कांग्रेस के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दिल्ली में पूर्वांचलवासियों की धार्मिक आस्था को खिलवाड़ करने में कोई कसर नही छोड़ रही है।

 

Exit mobile version