दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष ने भाजपा को लेकर कही बात, लगाया बड़ा आरोप

Delhi congress

Delhi congress

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने बिते दिन ही अपना 138वां स्थापना दिवस मनाया। राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ भी देखने को मिली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस ने अपना 138वां स्थापना दिवस मनाया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी पार्टी के 138वें स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस का झंडा फहराया और कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा वंदेमातरम एवं राष्ट्रगान भी गाया गया।

 

 

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस एक विचार धारा का नाम है जिसने भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस के अध्य  अनिल कुमार ने कहा कि भारत के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे है और पूरे देश को नफरत की खाई धकेला जा रहा है। देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट के कारण अजीविका पालन के लिए मुश्किलों का सामना कर रही है जिसकी मोदी सरकार को कोई परवाह नही है।उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, साम्प्रदायिकता, तानाशाही सरकार के देश विरोधी निर्णयों के खिलाफ देश और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे आपार समर्थन से मोदी सरकार की जड़े हिल चुकी है।

 

 

अनिल कुमार ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाली कांग्रेस पार्टी ने 55 वर्षों तक शासन करके आधुनिक भारत को दुनिया में पहचान दिलाकर देश को प्रगति और विकास की राह दिखाई, जिसकी आधारशिला पर आज भाजपा दुनिया प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के नेतृत्व का आधारहीन बखान कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार व केन्द्र में भाजपा की केन्द्र सरकार ने वर्गीकरण की राजनीति पर बल दिया है, इन्हें देश और दिल्लीवासियों के अधिकारों और हितों की रक्षा करने से कोई सरोकार नही है।

 

Exit mobile version