IPL 2023, DC: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया कप्तान, अब ये धाकड़ बल्लेबाज करेगा टीम का नेतृत्व

IPL 2023, DC

IPL 2023, DC | आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। फिलहाल महिला आईपीएल मुंबई में खेला जा रहा है। वीमेन प्रीमियर लीग के तुरंत बाद आईपीएल का आगाज होना है। इसी कड़ी में फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के जुझारु बल्लेबाज डेविड वार्नर को अब दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान घोषित किया गया है। इस सीजन ये दिल्ली का नेतृत्व करेंगे। वहीं अक्षर पटेल को फ्रेंचाइजी का उप-कप्तान बनाया गया है। यही नहीं, टीम में एक और नया बदलाव हुआ है। पूर्व बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली की फ्रेंचाइजी में नए रोल में वापसी हुई है।

David Warner 👉🏼 (𝗖)
Axar Patel 👉🏼 (𝗩𝗖)

All set to roar loud this #IPL2023 under the leadership of these two dynamic southpaws 🐯#YehHaiNayiDilli | @davidwarner31 @akshar2026 pic.twitter.com/5VfgyefjdH

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 16, 2023

सौरव गांगुली को मिला नया रोल

2022 में ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद से वह क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। वह आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। लेकिन टीम को डेविड वॉर्नर पर भरोसा है, जिनके पास आईपीएल में बतौर कप्तान अनुभव है। उन्हें कप्तान की भूमिका दी गई है, और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल उनके डिप्टी होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में सौरव गांगुली की वापसी हुई है और वह अब क्रिकेट के निदेशक के रूप में नजर आएंगे। वह 2019 में टीम के मेंटर थे, लेकिन अब वह भारत में हर चीज के प्रभारी होंगे।

POV: Imagining Captain Davey arriving at #QilaKotla via the nearest #DelhiMetro 🐯🚇

Dilli, it's time to roar together this #IPL2023 with David Warner (𝗖) ❤💙#YehHaiNayiDilli | @davidwarner31 pic.twitter.com/xzEoWhKyyR

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 16, 2023

मेगा ऑक्शन में वार्नर को मिले 6.25 करोड़ रुपये

वॉर्नर इससे पहले आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने 2016 में टीम को चैंपियन बनाया था। वॉर्नर इससे पहले 2009 से 2013 तक भी दिल्ली फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। तब टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। अब वे 2022 में दिल्ली की टीम से जुड़े थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

दिल्ली की टीम

डेविड वार्नर (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, फिलिप सॉल्ट, राइली रूसो, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, एनरिच नोर्त्जे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

 

 

Exit mobile version