Singham 3: ‘सिंघम 3’ में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री, पहली बार करेंगी अजय देवगन संग स्क्रीन शेयर

Singham Again

Singham Again

Deepika Padukone In Singham 3:  रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) ऐलान के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई है। अब हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे लेकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, ‘सिंघम अगेन’ के लिए रोहित शेट्टी ने लेडी सिंघम की तलाश पूरी कर ली है। यह खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

IT’S OFFICIAL… ROHIT SHETTY – DEEPIKA PADUKONE – ‘SINGHAM AGAIN’… #RohitShetty announces his lady #Singham#DeepikaPadukone to be a part of #SinghamAgain, making her the first lady cop of #RohitShetty's popular Cop Universe. pic.twitter.com/RtaOx0jHDD

— taran adarsh (@taran_adarsh) December 8, 2022

अजय देवगन संग नजर आएंगी दीपिका!

हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इस बात का दावा किया है कि ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण की एंट्री होने वाली है। शेयर किए गए तस्वीर में रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) में दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई देंगे और वो एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।

रोहित शेट्टी ने किया ऐलान

हाल ही में रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस के गाने ‘करंट लगा रे’ के लॉन्च के दौरान ऐलान करते हुए कहा, ‘ दीपिका पादुकोण के साथ फिर से फिल्म जो बनाने जा रहा हूं जिसका नाम ‘सिंघम अगेन’ है।‘ इस लॉन्च इवेंट के दौरान निर्देशक ने और भी कई बातों का खुलासा किय।

 

रोहित शेट्टी ने कही ये बात

रोहित शेट्टी ने लॉन्च इवेंट के दौरान आगे बात करते हुए कहा, ‘मैं अपनी फिल्मों में लेडी सिंघम को कब इंट्रोड्यूस करने वाला हूं?’ आज मैं आप लोगों को बता दूं कि ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के तौर पर नजर आएंगी। दीपिका मेरे कॉप यूनिवर्स की बॉम्ब हैं।’ इसी के साथ उन्होंने फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी।’ बता दें कि सिंघम अगेन के जरिए अजय देवगन और दीपिका पादुकोण पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

Exit mobile version